1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. विराट कोहली से पूछा- क्या वह अपने 54वें शतक के बारे में सोच रहे थे? ये सुपरस्टार बल्लेबाज ने दिया ये जवाब

विराट कोहली से पूछा- क्या वह अपने 54वें शतक के बारे में सोच रहे थे? ये सुपरस्टार बल्लेबाज ने दिया ये जवाब

IND vs NZ 1st ODI: वडोदरा में रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत की इस जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन, कोहली अपने 54वें वनडे शतक से चूक गए। आउट होकर पवेलियन लौटते समय वह काफी निराश भी दिखे। हालांकि, कोहली ने अपने शतक से चूकने को लेकर कहा कि वह माइलस्टोन के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ 1st ODI: वडोदरा में रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत की इस जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन, कोहली अपने 54वें वनडे शतक से चूक गए। आउट होकर पवेलियन लौटते समय वह काफी निराश भी दिखे। हालांकि, कोहली ने अपने शतक से चूकने को लेकर कहा कि वह माइलस्टोन के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ 5th T20I Live : आज सीरीज के आखिरी टी20 मैच में भारत-न्यूजीलैंड की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव

वडोदरा में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब कोहली से पूछा गया कि क्या वह अपने 54वें शतक के बारे में सोच रहे थे? इस पर उन्होंने कहा, “अगर मैं बिल्कुल सच कहूं, तो जिस तरह से मैं अभी खेल रहा हूं, मैं बिल्कुल भी माइलस्टोन के बारे में नहीं सोच रहा हूँ। अगर हम पहले बैटिंग कर रहे होते, तो शायद मैं और तेज़ी से खेलता। लेकिन चेज़ में, बोर्ड पर टोटल होने पर, मुझे सिचुएशन के हिसाब से खेलना था। मुझे ज़्यादा बाउंड्री मारने का मन कर रहा था, लेकिन अनुभव काम आता है। मेरे दिमाग में बस एक ही बात थी कि टीम को ऐसी स्थिति में पहुंचाऊं जहां हम आराम से जीत सकें।”

इस दौरान कोहली से पूछा गया कि उनके अप्रोच में क्या बदलाव आया है? इस पर भारतीय बल्लेबाज ने कहा, “बेसिक आइडिया यह है कि मैं नंबर तीन पर बैटिंग करता हूं, अगर सिचुएशन मुश्किल है, तो मैं इंतज़ार करने के बजाय काउंटर अटैक करने के लिए खुद पर भरोसा करता हूँ। किसी भी बॉल पर आपका नाम हो सकता है, इसलिए पैसिव रहने का कोई मतलब नहीं है। साथ ही, आप अजीब शॉट नहीं खेलते – आप अपनी ताकत पर टिके रहते हैं। आज, जब रोहित के आउट होने के बाद मैं आया, तो मुझे लगा कि अगर मैं पहली 20 गेंदों में तेज़ी से खेलूँ, तो हम अपोजिशन को बैकफुट पर डाल सकते हैं। उसी से फर्क पड़ा।”

बता दें कि वडोदरा में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 8 विकेट गंवाकर 50 ओवर में 300 का स्कोर खड़ा किया था। जिसके बाद भारत ने 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49वें ओवर में 306 रन बनाकर ही जीत दर्ज कर ली। भारत की ओर से विराट कोहली ने 93, कप्तान शुभमन गिल ने 56 और 49 रनों की अहम पारी खेली।

पढ़ें :- IND vs NZ 4th T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा चौथा टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...