1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण! संभालेंगे टीम इंडिया के हेड कोच का पद

गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण! संभालेंगे टीम इंडिया के हेड कोच का पद

Asian Games 2026 : भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण एक बार फिर टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभालेंगे। उनकी देख रेख में टीम जापान में होने जा रहे एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेगी। इस टीम का नेतृत्व श्रेयस अय्यर करने वाले हैं, जो एक बार फिर गोल्ड मेडल की सबसे बड़ी दावेदार टीम है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी,संजू सैमसन और ईशान किशन भी शामिल

दरअसल, एशियन गेम्स और भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज की तारीखें आपस में टकरा रही हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने दो टीमें तैयार की हैं। एक टीम एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी, ये मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली टीम इंडिया के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण होंगे। उनके साथ सुनील जोशी, ऋषिकेश कनितकर और सुभदीप घोष सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे। वहीं मारूफ फजंदर टीम के सपोर्ट स्टाफ के लीडर की भूमिका निभाएंगे।

दूसरी टीम भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है। जिसका नेतृत्व शुभमन गिल करेंगे, ये सीरीज 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक खेली जाएगी। यह सीरीज टीम इंडिया के नियमित हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ के देखरेख में खेली जाएगी। वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी नहीं खेलेंगे, क्योंकि ये एशियन गेम्स का हिस्सा होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...