1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. walnut benefits :  याददाश्त बढ़ाना है तो रोज खाएं मुट्ठी भर अखरोट ,  मिलेंगे ये कमाल के फायदे

walnut benefits :  याददाश्त बढ़ाना है तो रोज खाएं मुट्ठी भर अखरोट ,  मिलेंगे ये कमाल के फायदे

आजकल की भाग दौड़ भरी जीवन शैली में शरीर की चुस्ती फुर्ती के साथ म​स्तिष्क को भी भरपूर पोषण की जरूरत होती है। और ये जरूरत पूरी करता है रोज मुट्ठी भर अखरोट।

By अनूप कुमार 
Updated Date

walnut benefits :  आजकल की भाग दौड़ भरी जीवन शैली में शरीर की चुस्ती फुर्ती के साथ म​स्तिष्क को भी भरपूर पोषण की जरूरत होती है। और ये जरूरत पूरी करता है रोज मुट्ठी भर अखरोट। अखरोट में तत्व शरीर की पूरी तरह से देखभाल करते है। वहीं अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं, तनाव को कम करते हैं और आपकी याददाश्त को बढ़ाने का काम करते हैं।

पढ़ें :- दिनभर ऑफिस में एक ही जगह बैठना पड़ सकता है भारी, हो सकती है सर्वाइकल की बीमारी

गुड कोलेस्ट्रॉल
आजकल के खान पान की वजह कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अखरोट बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और Good cholesterol को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है।

अखरोट खाने के फायदे

पाचन शक्ति बढ़ाए
अखरोट में मौजूद फाइबर और प्रीबायोटिक्स आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं।

वजन प्रबंधन
फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण, यह लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास दिलाता है, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

पढ़ें :- सोनम वांगचुक की पत्नी का सफदरजंग अस्पताल को अल्टीमेटम, मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना कुछ न दें ,दिया तो अनुच्छेद 32 का होगा उल्लंघन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...