HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘Gandhi Godse Ek Yudh’ फिल्म का देखें ट्रेलर, 26 जनवरी ये फिल्म होगी रिलीज

‘Gandhi Godse Ek Yudh’ फिल्म का देखें ट्रेलर, 26 जनवरी ये फिल्म होगी रिलीज

गोडसे ने गांधी को क्यों मारा?  ये सवाल भारतीय राजनीति में दो विचारधाराओं के बीच लगातार चलता रहा है। इस पर कई फिल्में भी बनी हैं। जिनमें से कई पर्दे पर सफल रहीं और कई नहीं। विचारधारा के इस द्वंद्व पर एक और फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। राजकुमार संतोषी फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' (Gandhi Godse Ek Yudh)  के जरिए करीब 9 साल बाद निर्देशन की कमान संभाल बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। गोडसे ने गांधी को क्यों मारा?  ये सवाल भारतीय राजनीति में दो विचारधाराओं के बीच लगातार चलता रहा है। इस पर कई फिल्में भी बनी हैं। जिनमें से कई पर्दे पर सफल रहीं और कई नहीं। विचारधारा के इस द्वंद्व पर एक और फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। राजकुमार संतोषी फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ (Gandhi Godse Ek Yudh)  के जरिए करीब 9 साल बाद निर्देशन की कमान संभाल बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ (Gandhi Godse Ek Yudh) का टीजर सामने आने के बाद से ही हर कोई इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ऐसे में दर्शकों की डिमांड पर फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ (Gandhi Godse Ek Yudh)  का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 3 मिनट 10 सेकेंड के इस फिल्म के ट्रेलर में आप भारत के उस दौर में पहुंच जाएंगे, जहां आजादी के बाद विभाजन की स्थिति बनी हुई थी।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था, जो नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse)ने बापू, यानी महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)को जान से मारने की ठान ली। चारों तरह सिर्फ खून-खराबा और आगजनी हो रही है। दूसरी ओर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) अहिंसा से ही पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बार देश के कई लोग है जो उनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं, नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) भी अपनी विपरीत विचारधाराओं के साथ बापू से टकराते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि आज तक पर्दे पर जितनी भी कहानियां दिखाई गई हैं, उनमें सिर्फ महात्मा गांधी और उनके विचारों को ही पर्दे पेश किया गया है, लेकिन इस बार इस फिल्म के जरिए नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) के भी विचारों को भी जानने की कोशिश की गई है। राजकुमार की ‘गांधी गोडसे एक युद्ध ‘ (Gandhi Godse Ek Yudh)   की चर्चा हो रही है। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

पढ़ें :- Ritesh Sidhwani Mother Funeral: फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां के निधन पर इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

इस फिल्म में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)  के किरदार में गुजराती फिल्म डायरेक्टर दीपक अंतानी नजर आने वाले हैं। और नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) का किरदार चिन्मय मंडलेकर ने निभाया है। बता दें कि इस फिल्म में राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी अपना डेब्यू करती नजर आएंगी। तो वहीं इस फिल्म में तनीषा के अलावा आरिफ जकारिया और पवन चोपड़ा फिल्म में अहम भूमिकाओं में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। राजकुमार संतोषी की इस फिल्म के ट्रेलर से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...