1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Watch Viral Video: मजदूरी न मिलने पर पति-पत्नी ने पंचायत सचिव पर बरसाई चप्पलें, लात घूसें और पटक-पटक कर पीटा

Watch Viral Video: मजदूरी न मिलने पर पति-पत्नी ने पंचायत सचिव पर बरसाई चप्पलें, लात घूसें और पटक-पटक कर पीटा

उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत भवन के सामने एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सचिव की पिटाई कर दी। आरोप है कि सचिव ने कई महीनों से मजदूरों का वेजन नहीं दिया था जिससे नाराज पति पत्नी ने सचिव को जमकर पीट डाला। सोशल मीडिया में सचिव की पिटाई वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत भवन के सामने एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सचिव की पिटाई कर दी। आरोप है कि सचिव ने कई महीनों से मजदूरों का वेजन नहीं दिया था जिससे नाराज पति पत्नी ने सचिव को जमकर पीट डाला। सोशल मीडिया में सचिव की पिटाई वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति सचिव को पैर से जमीन में पटक देता है और पीट रहा है इसी बीच महिला हाथ में चप्पल लेकर पीटती नजर आ रही है। इस बीच सचिव खुद को बचाने की कई कोशिशे करता है पर सारी कोशिशें नाकाम होती है।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महुआ ब्लॉक के ग्राम खरोंच में तैनात पंचायत सचिव रोहित पटेल सरकारी काम से गांव में घूम रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत में साफ सफाई करने वाली महिला रेखा और उसका पति गणेशा भी पहुंच गया।

महिला ने अपने चार महीने का बकाया वेतन मांग रही थी। इसी बीच सचिव और महिला में विवाद हो गया। दोनो के बीच विवाद इतना बढ़ गया दोनो के बीच मारपीट होने लगी। इसके बाद महिला ने पति के साथ मिलकर पंचायत सचिव पर लात घूसे बरसाना शुरु कर दिया। पति ने सचिव को जमीन पर पटक पटक कर पीटा और पत्नी ने चप्पलों से पिटाई की। इसके बाद पंचायत सचिव थाने पहुंच गया।

जहां उसने बताया कि वह पंचायत भवन में सरकारी काम कर रहा था। इस दौरान प्रधान और एक कपल आए और पैसे मांगने लगे और गाली गलौच करने लगे। वहीं महिला का कहना है कि उसको मजदूरी न मिलने के कारण मारपीट की।

दूसरी तरफ डीएसपी अम्बुजा त्रिवेदी ने बताया कि पांच जनवरी को थाना नरैनी के ग्राम पंचायत खरोंच में ग्राम विकास अधिकारी रोहित द्वारा सूचना दी गई कि पंचायत कार्यालय में कार्य के दौरान पति पत्नी ने मजदूरी को लेकर मारपीट और गालीगलौच की। मामले की जांच चल रही है। वहीं आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- श्रीनगर लोकसभा सीट से नेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी ने दिया इस्तीफा,पार्टी को भी कहा अलविदा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...