1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. हम दो बार गलती से उन लोगों के साथ चले गये थे लेकिन अब…नीतीश कुमार का लालू यादव को जवाब

हम दो बार गलती से उन लोगों के साथ चले गये थे लेकिन अब…नीतीश कुमार का लालू यादव को जवाब

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कई तरह की अटकलें चल रहीं हैं। दरअसल, बीते दिनों राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को वापस आने का ऑफर दिया था। इसके बाद से अटकलों का दौर जारी था। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस पर जवाब आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कई तरह की अटकलें चल रहीं हैं। दरअसल, बीते दिनों राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को वापस आने का ऑफर दिया था। इसके बाद से अटकलों का दौर जारी था। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस पर जवाब आया है।

पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट

नीतीश कुमार ने कहा, हम दो बार गलती से उनलोगों के साथ चले गये थे लेकिन अब उनको छोड़कर इधर आ गये हैं। अब पुराने साथियों के साथ ही है। उनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। महिलाओं के लिए भी कोई काम नहीं किया। शाम होने के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। 2005 के बाद हमलोगों ने काफी काम किया। सबके विकास के लिए काम किया। हमलोगों ने हिन्दू-मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा, दलित-महादलित समेत सभी वर्गों के काम किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव और राबड़ी देवी के सरकार की याद दिलाते हुए उन्हें घेरा। उन्होंने कहा, इनके राज में महिलाओं की स्थिति क्या थी किसी से ये छुपा नहीं है। जब हम लोगों ने काम किया तो महिलाएं अच्छी स्थिति में आ गई हैं? यह सभी लोग देख रहे हैं। जब हमलोगों ने जीविका लाया तो पूरे देश में यह लागू हुआ। आज जीविका दीदी सबसे ज्यादा खुशहाल हैं। इन्हें आगे बढ़ाने के लिए काफी काम किया। हमलोग घूम रहे हैं और भी अच्छा काम होगा वह करेंगे।

 

पढ़ें :- हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल देश' नहीं बन सकते...सर्वदलीय बैठक में जानिए ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...