1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और Per Capita Income को 3 गुना करने में सफलता प्राप्त की : सीएम योगी

हमने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और Per Capita Income को 3 गुना करने में सफलता प्राप्त की : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, महज 6 वर्षों की अवधि में संस्थान ने चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जिस गति से प्रगति की है, वह अभिनंदनीय है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के षष्ठम स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट सहित संस्थान में नवीन चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में 194 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्यों द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन किया गया।

पढ़ें :- BJP सरकार संविधान, लोकतंत्र विरोधी है...कर रही है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि, महज 6 वर्षों की अवधि में संस्थान ने चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जिस गति से प्रगति की है, वह अभिनंदनीय है।

उन्होंने कहा, मुझे प्रसन्नता है कि आज यहां हमने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की प्रगति में योगदान देने वाले उन नींव के पत्थरों को सम्मानित किया है, जिनके योगदान से यह संस्थान आज नई गरिमा और गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है। पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने का परिणाम है कि हम ताल ठोककर मंच पर नए टेक्नीशियंस और फैकल्टी मेंबर्स को बुलाकर सम्मानजनक ढंग से उन्हें नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और Per Capita Income को 3 गुना करने में सफलता प्राप्त की है। उससे भी महत्वपूर्ण यह है कि अब यूपी के नागरिकों के सामने पहचान का कोई संकट नहीं है। आज का समय टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन का है। हमें चिकित्सा क्षेत्र में हीलिंग, लर्निंग और डिस्कवरी—इन तीनों को साथ लेकर चलना होगा। तभी कोई चिकित्सा संस्थान वास्तविक अर्थों में क्लिनिकल, एकेडमिक एवं रिसर्च एक्सीलेंस का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बन सकता है।

 

पढ़ें :- ‘खटिक समाज गर्जना सम्मेलन’: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले-खटीक समाज के वीरों ने भारत की सनातन और शाश्वत सभ्यता की रक्षा की
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...