HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Weather Report : शुक्रवार सुबह 1.8 डिग्री लुढ़का दिल्ली का पारा, ठंड से कांपे लोग, शीत लहर का प्रकोप जारी

Delhi Weather Report : शुक्रवार सुबह 1.8 डिग्री लुढ़का दिल्ली का पारा, ठंड से कांपे लोग, शीत लहर का प्रकोप जारी

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों ठंड का कहर अपने चरम पर है। देश की राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) ने गुरुवार को 2.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आज शुक्रवार को 1.8 डिग्री तापमान दर्ज (Temperature Recorded 1.8 Degree) किया गया जो सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों ठंड का कहर अपने चरम पर है। देश की राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) ने गुरुवार को 2.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आज शुक्रवार को 1.8 डिग्री तापमान दर्ज (Temperature Recorded 1.8 Degree) किया गया जो सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। शुक्रवार की सुबह दिल्ली के आयानगर का तापमान 1.8 डिग्री दर्ज (Ayanagar’s Temperature Recorded 1.8 Degree) किया गया। इस तरह लगातार तीसरे दिन दिल्ली की सुबह कई पहाड़ी राज्यों से भी ठंडी रही।

पढ़ें :- हम 'अग्निवीर योजना' को खत्म कर देंगे, सेना में फिर से पुरानी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी: राहुल गांधी

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं (Icy Winds) के कारण दिल्ली में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। चार केंद्रों सफदरजंग, आयानगर, रिज व लोदी रोड में शीत लहर का प्रकोप (Outbreak of Cold Wave)है। यही नहीं गुरुग्राम का भी तापमान आज तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (Weather Department) ने अभी सात जनवरी तक शीतलहर (Cold Wave)का अनुमान जताया है। उसके बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होनी शुरू होगी। अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...