HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Today: दिल्ली में तेजी से गिरा तापमान, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Weather Today: दिल्ली में तेजी से गिरा तापमान, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

पढ़ें :- Encounter In Delhi : हिमांशु भाऊ गैंग का कुख्यात गैंगस्टर अजय सिंगरोहा पुलिस मुठभेड़ में ढेर,इन मामलों में था वांछित

आईएमडी के  बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी और इससे सटे पूर्वी भारत के राज्य बिहार और झारखंड में स्थिति खराब हो सकती है। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। इसी तरह, अगले तीन दिनों तक पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री 

दिल्ली में सुबह आठ बजे पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक गिरकर आ गया है जबकि न्यूनतम पांच डिग्री पर पहुंच गया है। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे। दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे पालम में 200 मीटर और सफदरजंग में 500 मीटर की न्यूनतम दृश्यता के साथ मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर थी।

इन पांच राज्यों में शीतलहर का प्रकोप

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-21 दिनों में जहां-जहां संभव होगा BJP को हराने के लिए प्रचार करूंगा

देश में 25 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, बिहार में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

ठंड के मौसम में इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...