HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Update News: ‘उम्मीदों की बारिश’ भीषण गर्मी से देगी राहत, केरल पहुंचा मानसून

Weather Update News: ‘उम्मीदों की बारिश’ भीषण गर्मी से देगी राहत, केरल पहुंचा मानसून

आईएमडी ने बीते दिनों कहा था कि इस बार केरल में मानसून तीन से चार दिनों की ​देरी से पहुंचेगा। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में एक जून को करीब सात दिनों के मानक विचल के साथ दस्तक देता है। मौसम विभाग की तरफ से मई के महीने में चार जून तक केरल में मानसून पहुंचने की संभावना जताई गयी थी। हालांकि, इस बार देरी से मानसून केरल पहुंचा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Update News: भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है।  मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल, आठ दिन की देरी से मानसून केरल पहुंच गया है। मानसून के केरल पहुंचने के बाद जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पढ़ें :- सत्ता के शीर्ष पर नरेन्द्र मोदी के 23 साल पूरे : 13 वर्ष सीएम और फिर लगातार पीएम, गुजरात आज से मना रहा है विकास सप्ताह

बता दें कि, आईएमडी ने बीते दिनों कहा था कि इस बार केरल में मानसून तीन से चार दिनों की ​देरी से पहुंचेगा। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में एक जून को करीब सात दिनों के मानक विचल के साथ दस्तक देता है। मौसम विभाग की तरफ से मई के महीने में चार जून तक केरल में मानसून पहुंचने की संभावना जताई गयी थी। हालांकि, इस बार देरी से मानसून केरल पहुंचा है।

गौरतलब है कि, मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को एक बयान में कहा था कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढ़ने से परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पछुआ हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है और इन हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर तक पहुंच गई है। मानसून को केरल तट में टकराने में तीन से चार दिन का समय और लग सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...