1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अब डबल इंजन की सरकारें जा रही हैं, एक-एक राज्य से दूसरा इंजन भी ख़राब हो रहा…अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर निशाना

अब डबल इंजन की सरकारें जा रही हैं, एक-एक राज्य से दूसरा इंजन भी ख़राब हो रहा…अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर निशाना

आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 'जनता की अदालत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधिक करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, अब डबल इंजन की सरकारें जा रही हैं। इनका एक इंजन तो लोकसभा चुनाव में ही ख़राब हो गया था। अब एक-एक राज्य से दूसरा इंजन भी ख़राब हो रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधिक करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, अब डबल इंजन की सरकारें जा रही हैं। इनका एक इंजन तो लोकसभा चुनाव में ही ख़राब हो गया था। अब एक-एक राज्य से दूसरा इंजन भी ख़राब हो रहा है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

देश के लोगों को समझ में आ गया है कि डबल इंजन की सरकार का मतलब महंगाई और भ्रष्टाचार है। अब जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव होंगे तब भी ये कहेंगे कि डबल इंजन की सरकार बनवा दो, तब इनसे पूछना कि तुम्हें हरियाणा वालों ने दुत्कार कर क्यों निकाल दिया? मणिपुर में भी डबल इंजन की सरकार है और वहां दो साल से आग लगी हुई है। ये पूरे देश में आग लगाना चाहते हैं। इसलिए आप लोग भी कह देना कि हमें नहीं चाहिए आपकी डबल इंजन की लूट वाली सरकार।

इस दौरान अरविंद केजरील ने कहा, “मोदी जी, फ़रवरी में दिल्ली का चुनाव है। 22 राज्यों में BJP की सरकार है। इन राज्यों में बिजली Free कर दो, मैं दिल्ली चुनाव में मोदी जी का प्रचार करूँगा।” साथ ही कहा, आज दिल्ली की क़ानून व्यवस्था बहुत बुरे हाल में है। हर रोज़ हत्याएं हो रही हैं। गुंडों ने दिल्ली को अपना गढ़ बना लिया है। डॉक्टर और पुलिसकर्मी की हत्या की गई। हफ़्ता वसूली के लिए व्यापारियों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। लोगों को लूटा जा रहा है। आम आदमी आज घर से निकलने से डर रहा है। दिल्ली पुलिस और क़ानून व्यवस्था BJP की केंद्र सरकार के पास है। इनका काम दिल्ली की सुरक्षा करने का ही है लेकिन इनसे वो भी नहीं हो पा रहा है। ये बस दिल्ली के काम रोकने में जुटे हुए हैं।

 

 

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...