1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. WFP की खौफनाक चेतावनी: अगर जून तक नहीं रुकी जंग, तो दुनिया देखेगी भुखमरी का रिकॉर्ड लेवल

WFP की खौफनाक चेतावनी: अगर जून तक नहीं रुकी जंग, तो दुनिया देखेगी भुखमरी का रिकॉर्ड लेवल

WFP का कहना है कि, 28 फरवरी को शुरू हुई यह सैन्य कार्रवाई अब दुनिया को एक ऐसे 'रिकॉर्ड लेवल' की भुखमरी की ओर धकेल रही है, जिससे सबसे ज्यादा गरीब और लाचार देश प्रभावित होंगे। आज यह युद्ध सिर्फ दो देशों की सीमा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Global Hunger Crisis: दुनियाभर में भुखमरी को लेकर एक बेहद डरावनी चेतावनी सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने आगाह किया है कि अगर ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग तुरंत नहीं रुकी, तो दुनिया साढ़े 4 करोड़ लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच सकते हैं। WFP के मुताबिक, स्ट्रैट ऑफ होर्मुज जैसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों के बंद होने से ग्लोबल सप्लाई की चेन पूरी तरह चरमरा गई है।

पढ़ें :- Netanyahu video: मरे या जिंदा हैं नेतन्याहू, मौत की अफवाहों के बीच सामने आया चौकाने वाला वीडियो

इसका सीधा असर खाद और ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। अगर कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहे और यह युद्ध जून तक खिंच गया, तो आम लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी नामुमकिन हो जाएगा। पहले से ही करीब 32 करोड़ लोग खाद्य संकट झेल रहे हैं, लेकिन मिडिल-ईस्ट के इस तनाव ने सोमालिया और अफगानिस्तान जैसे देशों के लिए हालात और भी गंभीर कर दिए हैं।

WFP का कहना है कि, 28 फरवरी को शुरू हुई यह सैन्य कार्रवाई अब दुनिया को एक ऐसे ‘रिकॉर्ड लेवल’ की भुखमरी की ओर धकेल रही है, जिससे सबसे ज्यादा गरीब और लाचार देश प्रभावित होंगे। आज यह युद्ध सिर्फ दो देशों की सीमा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है।

इसके साथ ही, WFP ने अफगानिस्तान, लेबनान, गाजा जैसे क्षेत्रों में भी जारी संकट पर जोर दिया है, जहां पहले से ही लाखों लोग प्रभावित हैं और फंडिंग की कमी से सहायता मुश्किल हो रही है।संक्षेप में, WFP की यह चेतावनी मानवता के लिए एक बड़ा अलार्म है कि संघर्ष और आर्थिक अस्थिरता से भुखमरी अब वैश्विक महामारी जैसी स्थिति बन सकती है। अगर संघर्ष रुका नहीं तो अरबों लोगों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

रिपोर्ट- सुशील कुमार साह

पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...