1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of Poy: क्या होता है पोय, इसका सेवन करने से होते हैं कई फायदे

Benefits of Poy: क्या होता है पोय, इसका सेवन करने से होते हैं कई फायदे

पोई जिसे पोय भी कहा जाता है। इसमें तमाम पोषक तत्व पाये जाते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है। इसमें विटामिन ए,बी12,विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। एक वेबसाइट पर प्रकाशित लेख के अनुसार पोय के साग को मानसून में खाने के कई फायदे होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Poy: पोई जिसे पोय भी कहा जाता है।इसमें तमाम पोषक तत्व पाये जाते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है। इसमें विटामिन ए,बी12,विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। एक वेबसाइट पर प्रकाशित लेख के अनुसार पोय (Poy) के साग को मानसून में खाने के कई फायदे होते है।

पढ़ें :- मार्केट में  स्टिकर लगे मिलने वाले फल और सब्जियां, क्या ये सच में हैं खतरनाक?

मानसून में पोय का (Poy) साग खाने से इम्यूनिटी बेहतर होती है। इसका सेवन करने से सर्धी जुकाम जैसी दिक्कतें दूर होती है। बीपी कंट्रोल करता है। इतना ही नहीं पोय का सेवन करने से हार्ट से संबंधित दिक्कतें नहीं होती है। इसमें मौजूद फोलेट हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाता है।

पोई  Poy) का साग में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आखों के लिए फायदेमंद होता है।पोई साग में कैल्शियम की मात्रा भी भरपूर होती है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। पोई साग दिन की कैल्शियम की 12 फीसद जरूरत पूरी कर देता है।

पोई साग में फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है, जोकि बेहतर डाइजेशन के लिए जरूरी है। पोई खाने से कब्ज की परेशानी दूर होती है। पोई साग में सोल्युबल फाइबर होता है जो वजन कम करने के लिए एक जरूरी फाइबर है। पोई साग में मैंग्नेशियम पाया जाता है जो नींद न आने की समस्या को दूर करता है।

पढ़ें :- राजनीतिक तनाव के बीच सांसद राघव चड्ढा ने संजय के साथ शेयर की फोटो, कहा- आप सबसे अच्छे लोगों में से एक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...