1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गौशाला में क्या छिपाया जा रहा था? हड्डियों के अवशेष मिलने के दावे से मचा हड़कंप

गौशाला में क्या छिपाया जा रहा था? हड्डियों के अवशेष मिलने के दावे से मचा हड़कंप

गौशाला में क्या छिपाया जा रहा था? हड्डियों के अवशेष मिलने के दावे से मचा हड़कंप

करणी सेना और बजरंग दल ने खोला मोर्चा, जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गौशाला में धरना

पढ़ें :- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के आस्था की लूट व डकैती अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय : पवन पांडेय

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली के त्रिलोकपुर स्थित कान्हा गौशाला एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। रविवार को गौशाला परिसर में बड़ी मात्रा में हड्डियों के अवशेष मिलने का दावा किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही करणी सेना और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गौशाला पहुंच गए और धरने पर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गौशाला में लंबे समय से गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। उनका कहना है कि लगातार गौमाताओं की मौतों की घटनाओं के बीच अब हड्डियों के अवशेष मिलने के दावे ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि गौशाला परिसर में ये हड्डियां कैसे पहुंचीं और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा गौशाला की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने की मांग की। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से हड्डियों के अवशेष मिलने के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा था। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

पढ़ें :- CM योगी बोले- अखिलेश जी आप अयोध्या की चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...