1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच चल रहा जबरदस्त मुकाबला : अखिलेश यादव

गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच चल रहा जबरदस्त मुकाबला : अखिलेश यादव

Indian Rupee vs. US Dollar : भारतीय रुपया सोमवार को पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के स्तर से नीचे गिर गया। जिसको लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की जमकर आलोचना की है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज़ कसते हुए कहा कि गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच ज़बरदस्त मुक़ाबला चल रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- सरकार बनने पर 1090 को करेंगे मजबूत, माताओं-बहनों को देंगे 40 हजार...दादरी में अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए किए बड़े एलान

दरअसल, वैश्विक कारकों और लगातार विदेशी पूंजी के बाहर जाने से दबाव बढ़ने के कारण, मुद्रा 0.3% गिरकर 95.20 प्रति डॉलर पर पहुंच गई। ऐसा तब हुआ जब भारतीय रिज़र्व आरबीआई ने अस्थिरता को रोकने के लिए हाल ही में कई कदम उठाए थे। बैंकों की विदेशी मुद्रा स्थितियों पर सीमाएं सख्त करने के आरबीआई के कदम से रुपये को केवल कुछ समय के लिए ही सहारा मिला।

रुपये की ऐतिहासिक गिरावट पर अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर लिखा, “गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच ज़बरदस्त मुक़ाबला चल रहा है। जैसे-जैसे भाजपाई लोगों के कांड-कुकर्मों और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो रहा है वैसे-वैसे भाजपाई छवि और भी नीचे गिरती जा रही है। भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के खुलासे तो हो रहे हैं लेकिन इस्तीफ़े नहीं। भाजपा में हमेशा नैतिक दीवालियापन रहा है, अब तो वो पराकाष्ठा पर है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...