1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. कौन हैं LSG को हारी बाजी जिताने वाले मुकुल चौधरी? आईपीएल के नए स्टार में दिखती है MS धोनी की झलक

कौन हैं LSG को हारी बाजी जिताने वाले मुकुल चौधरी? आईपीएल के नए स्टार में दिखती है MS धोनी की झलक

Who is Mukul Choudhary? आईपीएल हमेशा से एक ऐसा मंच रहा है जहां छुपे हुए युवा टैलेंट को अपना जलवा दिखाने का मौका मिलता है। इस लीग ने भारत को कई सितारे दिये हैं, जिनमें जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह जैसी प्रतिभाएं शामिल हैं। इस बीच, लखनऊ और केकेआर के बीच मैच के दौरान भी कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक अनजान खिलाड़ी को सुर्खियों में ला दिया है। हम बात कर रहे हैं- विस्फोटक बल्लेबाज मुकुल चौधरी की। जिन्होंने अकेले अपने दम एलएसजी को हारी हुई बाजी जिता दी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IPL 2026 Double Header Live : आज हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे दो आईपीएल मुक़ाबले, जानें- कब, कहां और किसके बीच होगी भिड़ंत

दरअसल, कोलकाता में गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 15वें मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके बाद 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 128 रनों पर 7 विकेट गंवा दिये थे। लेकिन, टीम को जीत के लिए अभी भी 54 रनों की जरूरत थी। यह मैच लगभग केकेआर के हाथों में जा चुका था। तभी बल्लेबाजी करने उतरे मुकुल चौधरी ने कुछ और ही ठान रखी थी। उन्होंने घुटने टेकने की बजाय अकेले लड़ने का फैसला किया, क्योंकि तब तक उनकी टीम के सभी बल्लेबाज आउट हो चुके थे। क्रीज़ पर दूसरी तरफ आवेश खान खड़े थे, जो एक गेंदबाज की भूमिका में खेलते हैं।

इसके बाद मुकुल ने केकेआर के गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू किया। उन्होंने 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उनके बल्ले से 7 छकके और 2 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। उन्होंने अपनी आतिशी पारी में एमएस धोनी के मशहूर ‘हेलिकॉप्टर शॉट’ भी लगाया। जिसने फैंस को जोश से भर दिया। बता दें कि सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुकुल की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए एलएसजी ने उन्हें 2.60 करोड़ में खरीदा था। वह राजस्थान के झुंझुनू से आते हैं।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...