1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips : गर्मी और उमस में क्यों बढ़ जाती है माइग्रेन की समस्या? बचने के लिए follow करें ये ट्रिक

Health Tips : गर्मी और उमस में क्यों बढ़ जाती है माइग्रेन की समस्या? बचने के लिए follow करें ये ट्रिक

गर्मी और बरसात के मौसम में कई लोगों को सिरदर्द और माइग्रेन Migraine की प्रॉबलम ज्यादा होने लगती है। तेज धूप में निकालना और उमसभरी गर्मी ये सब काफी प्रॉबलम क्रिएट करते हैं। इस कारण ये परेशान और बढ़ जाती है।इसीलिए  माइग्रेन के मरीजों को ज्यादा गर्मी और उमस की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। अगर आपको भी माइग्रेन है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इसमें हम बताएँगे  कि गर्मी और उमस में माइग्रेन क्यों बढ़ता है और इससे बचाव के क्या उपाय हैं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

गर्मी और बरसात के मौसम में कई लोगों को सिरदर्द और माइग्रेन Migraine की प्रॉबलम ज्यादा होने लगती है। तेज धूप में निकालना और उमसभरी गर्मी ये सब काफी प्रॉबलम क्रिएट करते हैं। इस कारण ये परेशान और बढ़ जाती है।इसीलिए  माइग्रेन के मरीजों को ज्यादा गर्मी और उमस की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। अगर आपको भी माइग्रेन है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इसमें हम बताएँगे  कि गर्मी और उमस में माइग्रेन क्यों बढ़ता है और इससे बचाव के क्या उपाय हैं।

पढ़ें :- Health Tips : कच्चा चावल खाने की आदत हो सकती है ये बीमारी ,यहाँ जाने डिटेल्स

गर्मी और उमस का माइग्रेन से क्या संबंध है?

वैज्ञानिक शोधों के अनुसार, गर्मी और उमस भरे मौसम में माइग्रेन की प्रॉबलम  बढ़ जाती  हैं। एक रिसर्च में पाया गया  तापमान में हर 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने पर सिरदर्द का खतरा 6% तक बढ़ जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं-

1 – डिहाइड्रेशन- गर्मी और उमस के कारण पसीना ज्यादा होता है, जिससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। यह माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है।

2 – तापमान में अचानक बदलाव- एसी से बाहर निकलने या धूप में जाने पर शरीर को तापमान के इस बादलाव के कारण सिर मे दर्द होने लगता  है।

पढ़ें :- Aravalli Hills Row : अरावली केस में सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाई रोक, खनन पर सरकार से मांगी स्पष्ट जानकारी

3 – ह्यूमिडिटी का असर- उमस भरे मौसम में शरीर का पसीना ठीक से नहीं सूख पाता, जिससे शरीर का तापमान कंट्रोल नहीं हो पाता और सिरदर्द हो सकता है।

गर्मी और उमस में माइग्रेन से बचाव के उपाय

पानी जरूरत अनुसार  पिएं- डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं। नारियल पानी, छाछ और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स भी फायदेमंद होते हैं।

: धूप से बचाव करें- बाहर निकलते समय सनग्लास, टोपी या छाते का इस्तेमाल करें। सीधी धूप में लंबे समय तक न रहें।

: ठंडे पानी से स्नान करें- गर्मी में शरीर का तापमान कम करने के लिए ठंडे पानी से नहाएं या माथे पर ठंडा कपड़ा रखें।

पढ़ें :- Health Tips : महंगी व्हिस्की हो या देसी दारू, रोज का 'एक पेग' भी कैंसर को दे सकता है निमंत्रण , 50% तक बढ़ जाता है Oral Cancer का खतरा

: भरपूर नींद लें- नींद की कमी भी माइग्रेन को ट्रिगर कर सकती है, इसलिए 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें।

: प्रदूषण से बचें- गर्मी में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, जो सिरदर्द का कारण बन सकता है। मास्क पहनकर बाहर निकलें।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...