1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इलाज के दौरान पत्नी की मौत, मजबूरन शव को ठेले पर लादकर पार किया पचास किलोमीटर का रास्ता

इलाज के दौरान पत्नी की मौत, मजबूरन शव को ठेले पर लादकर पार किया पचास किलोमीटर का रास्ता

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रुला देने वाला मामला सामने आया है।यहां एक एक बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी के शव को बलिया से पचास किलोमीटर तक ठेले पर लादकर चला। सोशल मीडिया में भावुक कर देने वाली तस्वीर वायरल हो रही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रुला देने वाला मामला सामने आया है।यहां एक एक बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी के शव को बलिया से पचास किलोमीटर तक ठेले पर लादकर चला। सोशल मीडिया में भावुक कर देने वाली तस्वीर वायरल हो रही है।

पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुजुर्ग शख्स का नाम गुलाब चंद्र है। मजदूरी करने अपनी पत्नी का इलाज करा रहा था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद घर ले जाने के लिए बुजुर्ग शख्स गुलाब चंद्र ने लोगो से मदद की गुहार लगाई। लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। फिर बुजुर्ग शख्स ने ठेले पर पत्नी का शव रखकर चला। उसने बताया उसकी चार संतान है लेकिन सभी उनसे अलग रहते है।

पढ़ें :- UP News : गर्मी में बेपटरी हो सकती है बिजली व्यवस्था, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सीएम योगी को लिखा पत्र

गुलाबचंद्र शनिवार को अपनी पत्नी को दादनपुर से बलिया के नगरा लेकर पहुंचा था, लेकिन उसी दिन शाम को उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। लोगों ने गुलाबचंद्र से उनकी पत्नी का झाड़-फूंक कराने के लिए कहा था। अपनी पत्नी को बचाने की उम्मीद में वो उसे नगरा ले गया था लेकिन उसकी पत्नी बच नहीं पाई। इसके बाद उन्होंने अस्पताल से वापस लाने के लिए अपने पत्नी के शव को ठेले पर रखा और 50 किलोमीटर दूर तक चला।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...