1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्या अब नहीं दिखेगी वनडे में रोहित और शिखर धवन की जोड़ी? श्रीलंका के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिलने पर उठे सवाल

क्या अब नहीं दिखेगी वनडे में रोहित और शिखर धवन की जोड़ी? श्रीलंका के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिलने पर उठे सवाल

भारत और श्रीलंका के बीच नए साल में वनडे और टी20 सीरीज खेली जायेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वनडे टीम शिखन धवन को जगह नहीं दी गई है। ऐसे में फैंस कई तरह के सवाल भी उठा रहे हैं। अगर धवन को फिर से नहीं चुना जाता है तो रोहित शर्मा के साथ उनकी जोड़ी नहीं दिखेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच नए साल में वनडे और टी20 सीरीज खेली जायेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वनडे टीम शिखन धवन को जगह नहीं दी गई है। ऐसे में फैंस कई तरह के सवाल भी उठा रहे हैं। अगर धवन को फिर से नहीं चुना जाता है तो रोहित शर्मा के साथ उनकी जोड़ी नहीं दिखेगी।

पढ़ें :- IND vs PAK Match: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की इस मैदान पर हो सकती है भिड़ंत, PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव

दरअसल, धवन और रोहित शर्मा ने वनडे में शानदार ओपनिंग जोड़ी बनाई है। दोनों ने मिलकर 117 पारियों में 5193 रन की साझेदारी की। धवन और रोहित सबसे ज्यादा रन जोड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। उनसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने की थी। दोनों ने 176 पारियों में 8227 रन जोड़े।

दुनिया में सबसे सफल जोड़ियों के मामले में धवन और रोहित सातवें स्थान पर हैं। बता दें कि, चयनकर्ताओं ने धवन को वनडे में लगातार मौके दिए। पिछले सालों की तुलना में धवन के खेल में गिरावट देखी गयी है। हालांकि, उनका औसत 30 से नीचे नहीं गया, लेकिन वह पहले की तरह बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे। इस कारण उनके ऊपर दबाव बढ़ने लगा और अब वह टीम से बाहर कर दिए गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...