1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Wrestlers Protest : विनेश फोगाट का भावुक ट्वीट, लिखा-‘पोडियम से फुटपाथ तक, आधी रात खुले आसमान के नीचे न्याय की आस में’

Wrestlers Protest : विनेश फोगाट का भावुक ट्वीट, लिखा-‘पोडियम से फुटपाथ तक, आधी रात खुले आसमान के नीचे न्याय की आस में’

Wrestlers Protest Live : भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन पार्ट-2 दूसरे दिन भी सोमवार को जारी है। बता दें कि रविवार को (23 अप्रैल) विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए। उन्होंने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उनकी शिकायत पर एक समिति का भी गठन किया गया था, लेकिन पहलवानों को उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- 'रेसलर्स 15 जून तक नहीं करेंगे प्रदर्शन', बजरंग पुनिया बोले- वापस होंगे खिलाड़ियों के केस

विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहलवान विनेश फोगाट ने एक भावुक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पोडियम से फुटपाथ तक, आधी रात खुले आसमान के नीचे न्याय की आस में।

पहलवानों का कहना है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों पर निगरानी समिति की जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज हो। इससे पहले जनवरी में पहलवान धरने पर बैठे थे और उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिन्हें बृजभूषण शरण सिंह ने निराधार बताया था।

पहलवानों के धरने के बीच दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई है। उसने सोमवार को बयान जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध के बीच दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी है।

बजरंग पुनिया ने कहा कि इस बार सभी दलों का हमारे धरने में शामिल होने के लिए स्वागत है, चाहे वह भाजपा, कांग्रेस, आप या कोई अन्य पार्टी हो। हम किसी भी पार्टी से संबद्ध नहीं हैं। पिछली बार जनवरी में पहलवानों ने किसी भी पार्टी के सदस्य को मंच पर नहीं आने दिया था।

पढ़ें :- Wrestlers Protest : पहलवान इंडिया गेट पर 23 मई को निकालेंगे कैंडल मार्च , खाप पंचायतों से की ये अपील
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...