1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Yamuna Flood : एक करोड़ का सांड प्रीतम यमुना की बाढ़ में 48 घंटे फंसा रहा, NDRF ने ऐसे बचाया

Yamuna Flood : एक करोड़ का सांड प्रीतम यमुना की बाढ़ में 48 घंटे फंसा रहा, NDRF ने ऐसे बचाया

यमुना नदी (Yamuna river) में आयी भीषण बाढ़ (Flood) का असर दिल्ली के साथ-साथ उसके आस-पास के इलाकों पर भी पड़ा है, जहां पर इंसानों के साथ मवेशियों के लिए भी मुसीबतें खड़ी हो गयी हैं। कई जगहों पर बाढ़ के पानी में मवेशी फंसे नजर आए।

By Abhimanyu 
Updated Date

Yamuna Flood : यमुना नदी (Yamuna river) में आयी भीषण बाढ़ (Flood) का असर दिल्ली के साथ-साथ उसके आस-पास के इलाकों पर भी पड़ा है, जहां पर इंसानों के साथ मवेशियों के लिए भी मुसीबतें खड़ी हो गयी हैं। कई जगहों पर बाढ़ के पानी में मवेशी फंसे नजर आए। जिन्हें बचाने का काम भी एनडीआरएफ़ के जवानों द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में एनडीआरएफ़ ने करीब 900 मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया हैं, जिनमें एक करोड़ की कीमत वाला एक सांड प्रीतम (Bull Pritam) भी शामिल है।

पढ़ें :- Ayodhya News : सरयू नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की डूबकर मौत, कानपुर से आए थे दर्शन के लिए

जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 135 (Noida Sector 135) में गाय, बछड़े, कुत्ते और खरगोश समेत कई मवेशी बाढ़ के पानी में फंस गए थे। इनमें देश के नंबर एक सांड प्रीतम था। एनडीआरएफ़ ने रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चलाकर सांड प्रीतम (Bull Pritam) सहित कुल 250 जानवरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रीतम करीब 48 घंटे से बाढ़ के पानी में फंस रहा। रेस्क्यू करने के बाद उसका इलाज भी किया गय। अब प्रीतम पूरी तरह से स्वस्थ है।

बता दें कि प्रीतम सांड (Bull Pritam) जब चार माह का था तो उसे 11 लाख रुपये में खरीदा गया था। मौजूदा समय में सांड की कीमत एक करोड़ है और यह भारत का नंबर एक सांड है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...