1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी का ऐलान: लखीमपुर खीरी का ‘मियांपुर’ अब होगा ‘रविंद्रनगर’, 213 परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी का ऐलान: लखीमपुर खीरी का ‘मियांपुर’ अब होगा ‘रविंद्रनगर’, 213 परियोजनाओं की सौगात

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी दौरे के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए खीरी जिले के मियांपुर गांव का नाम बदलकर ‘रविंद्रनगर’ करने की घोषणा की। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नाम परिवर्तन गुरुदेव रविंद्रनाथ के सम्मान में किया जा रहा है और अब इस गांव को नए नाम से जाना जाएगा...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

लखीमपुर खीरी:  योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी दौरे के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए खीरी जिले के मियांपुर गांव का नाम बदलकर ‘रविंद्रनगर’ करने की घोषणा की। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नाम परिवर्तन गुरुदेव रविंद्रनाथ के सम्मान में किया जा रहा है और अब इस गांव को नए नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गांव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से इसका नाम मियांपुर रखा गया था, जबकि यहां कोई मियां नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ऐतिहासिक तथ्यों और स्थानीय पहचान को सम्मान देने का काम कर रही है।

पढ़ें :- जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन आज: CM योगी बोले-यह उत्तर प्रदेश के विकास का ‘रनवे’

213 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने 213 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश से विस्थापित हिंदू परिवारों को संक्रमणीय और असंक्रमणीय भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने इसे केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि “न्याय का ऐतिहासिक क्षण” बताते हुए कहा कि वर्षों से अधिकारों से वंचित लोगों को अब सम्मान और स्वामित्व मिल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि इतिहास में पहली बार थारू समुदाय को उनके अधिकार दिए जा रहे हैं। इस दौरान चंदन चौकी क्षेत्र में 4356 थारू परिवारों को 5338 हेक्टेयर जमीन के अधिकार पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा 1955 में पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए 2350 परिवारों को भी 4251 हेक्टेयर भूमि का स्वामित्व दिया गया। उन्होंने कहा कि अब इन समुदायों को वन विभाग, राजस्व या पुलिस विभाग की ओर से किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

CAA के तहत अधिकार, विपक्ष पर हमला

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बांग्लादेश से आए विस्थापित परिवारों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत अधिकार दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने इस कानून का विरोध किया था और विस्थापितों को अधिकार देने में बाधा डाली।
उन्होंने विपक्ष पर यह भी आरोप लगाया कि वे हिंदू और सिख समुदाय से जुड़े मुद्दों पर चुप रहते हैं, जबकि सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। अपने संबोधन में आगे मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान का भी जिक्र किया और कहा कि उसके कारण ही हिंदू समुदाय को अत्याचार झेलना पड़ा और कई परिवारों को विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने 1971 के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्रीय हालातों के कारण आगे भी बदलाव संभव हैं। यह बयान राजनीतिक रूप से काफी चर्चा में आ सकता है।

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, एक मासूम की मौत, 6 अन्य घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “डबल इंजन सरकार” पिछले नौ वर्षों से समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति को न्याय और सम्मान दिलाना है, और इसी दिशा में यह निर्णय एक महत्वपूर्ण कदम है। मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्रनगर करने का ऐलान, बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाओं की शुरुआत और भूमि अधिकार वितरण जैसे फैसलों के साथ योगी आदित्यनाथ का यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...