1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Beauty care: Nora Fatehi के इन ब्यूटी सीक्रेट्स को फॉलो कर पा सकते हैं फ्लोलेस स्किन, आज से करें शुरू

Beauty care: Nora Fatehi के इन ब्यूटी सीक्रेट्स को फॉलो कर पा सकते हैं फ्लोलेस स्किन, आज से करें शुरू

एक्ट्रेस नोरा फतेही जो अपने खूबसूरती अदाओं  से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वहीं फैंस नोरा की खूबसूरती का राज़ जाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की नोरा की खूबसूरती के पीछे एक एक स्किन केयर रूटीन है, जिसे वह हमेशा फॉलो करती हैं। अगर आप भी  वैसे ही स्किन पाना चाहते हैं तो  इसे आप भी फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं फ्लॉलेस स्किन केयर रूटीन का राज।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही जो अपने खूबसूरती अदाओं  से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वहीं फैंस नोरा की खूबसूरती का राज़ जाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की नोरा की खूबसूरती के पीछे एक एक स्किन केयर रूटीन है, जिसे वह हमेशा फॉलो करती हैं। अगर आप भी  वैसे ही स्किन पाना चाहते हैं तो  इसे आप भी फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं फ्लॉलेस स्किन केयर रूटीन का राज।

पढ़ें :- खूबसूरत त्वचा का सपना हर किसी की होती है ख्वाहिश , 6 'गोल्डन रूल्स', त्वचा हमेशा बनी रहेगी जवां

नोरा की खूबसूरती का राज

नोरा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी बेहद खूबसूरत हैं। नोरा फतेही से जब उनकी फ्लॉलेस स्किन के सीक्रेट्स पूछा गया तो उनका कहना है कि वह स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं, साथ ही रोजाना डांस करती हैं। यह उनके मूड को अच्छा रखता है, जिसकी वजह से स्किन ग्लो करती हैं। इसके साथ ही वो अपने डाइट में फल और लिक्विड पदार्थों को ज्यादा से ज्यादा करती हैं।

हाइड्रेट का जरूर ख्याल रखती हैं

नोरा फतेही बताती हैं कि वह खुद को हमेशा हाइड्रेट रखती हैं। दिनभर में 8-9 गिलास पानी पीती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, वह रेगुलर स्पा और बॉडी मसाज, स्टीम बाथ के लिए जाती हैं।

पढ़ें :- Skincare Tips: ठंड में की गई ये छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपकी स्किन, अभी जान लें सही केयर

ब्यूटी सीक्रेट्स

नोरा फतेही अपनी स्किन का कुछ इस अंदाज में ख्याल रखती हैं, जैसे रेगुलर क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग। ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में नोरा फतेही बताती हैं कि छुट्टी के दिनों में वह बिना मेकअप के रहना पसंद करती हैं। इसलिए वह सिर्फ एसपीएफ़ मॉइस्चराइज़र और लिप बाम लगाकर रहती हैं।

सोने से पहले नोरा की नाइट ब्यूटी सीक्रेट्स

ने बताया कि बिस्तर पर जाने से पहले वह अपनी स्किन को डीप कंडीशनिंग मॉइस्चराइज करती हैं। वह बताती हैं कि वह पार्लर फेशियल के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ क्लींजिंग करवाने के लिए जाती हैं।

नोरा के नूर में भरपूर नींद भी शामिल है

पढ़ें :- छोटे बच्चों में स्किनकेयर और मेकअप का बढ़ रहा क्रेज, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

नोरा बताती हैं कि स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने के साथ-साथ सही टाइम पर सोना भी बेहद जरूरी है। नोरा कहती हैं कि रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, जिससे स्किन को रेस्ट मिल सके और आपकी बॉडी भी फिट रहे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...