1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आपको कांग्रेस से बहुत सावधान रहना है…इन्होंने एमपी को बीमारू राज्य बना दिया था: पीएम मोदी

आपको कांग्रेस से बहुत सावधान रहना है…इन्होंने एमपी को बीमारू राज्य बना दिया था: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि, खंडवा सिर्फ स्थान नहीं है, बल्कि आस्था, अध्यात्म, इतिहास और आधुनिकता की संगम स्थली है। इसलिए जब भी मुझे इस पवित्र धरती पर आने का अवसर मिला है, ऐसा लगा है जैसे मैं तीर्थ यात्रा पर आया हूं। साथ ही कहा, मध्य प्रदेश को विकास की एक नई ऊंचाई पर पहुंचाना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी ​तापमान बढ़ता जा रहा है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के खंडवा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि, खंडवा सिर्फ स्थान नहीं है, बल्कि आस्था, अध्यात्म, इतिहास और आधुनिकता की संगम स्थली है। इसलिए जब भी मुझे इस पवित्र धरती पर आने का अवसर मिला है, ऐसा लगा है जैसे मैं तीर्थ यात्रा पर आया हूं। साथ ही कहा, मध्य प्रदेश को विकास की एक नई ऊंचाई पर पहुंचाना है। कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्य बना दिया था। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद से एमपी को गड्ढे में धकेल दिया था। इसलिए हमें MP को कांग्रेस के चंगुल से बचा कर रखना है। साथ ही कहा, कांग्रेस यहां सरकार बनाने के लिए क्यों छटपटा रही है? क्योंकि कांग्रेस, MP को अपनी पार्टी का ATM बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा, भाजपा ने बहुत मेहनत करके MP को इस गड्ढे से बाहर निकाला है और इस काम में भाजपा की तीन-तीन, चार-चार पीढ़ियां खप गई हैं। 10 साल से कांग्रेस केंद्र की सत्ता से बाहर है, इसलिए हर राज्य को बड़ी लालच भरी नजरों से देखती है कि कब मौका मिले, कब माल खाऊं। अगर किसी राज्य में गलती से भी कांग्रेस की सरकार बनी वहां लूट ही लूट।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कांग्रेस यानी गरीब की जेब साफ करना। कांग्रेस यानी विकास की गाड़ी पर परमानेंट ब्रेक लगाना और रिवर्स गियर में डाल देना। इसलिए आपको कांग्रेस से बहुत सावधान रहना है। आप इस गलती में मत रहना कि इतने साल सत्ता से बाहर थे तो ये सुधर गए होंगे। ये सुधरे नहीं हैं इनकी भूख और तेज हो गई है।

साथ ही कहा, कांग्रेस की सरकारें सिर्फ झगड़े में उलझी रहती है। राजस्थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन साढ़े चार साल से वहां दो गुट लड़ाई लड़ते रहे। अभी कर्नाटक में सिर्फ 6 महीने हुए हैं और वहां के सीएम को पता नहीं है कि वह कब तक सीएम रहेगा। मध्य प्रदेश में तो अभी टिकट ही बटा हैं लेकिन कांग्रेस नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...