1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. अपने खेल में बदलाव करना पड़ता है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली जीत के बाद बोले रोहित शर्मा

अपने खेल में बदलाव करना पड़ता है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली जीत के बाद बोले रोहित शर्मा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच की शुरूआत हो गई है। पहला मैच भारत ने 132 रनों से जीत लिया। नागपुर में मिले इस जीत से टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच की शुरूआत हो गई है। पहला मैच भारत ने 132 रनों से जीत लिया। नागपुर में मिले इस जीत से टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कई चीजों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के एक सेशन में ही ऑलआउट होने की उम्मीद उन्हें नहीं थी।

पढ़ें :- दो खिलाड़ियों पर अटका टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान; दुविधा में पड़े भारत के चयनकर्ता

नागपुर की पिच को लेकर विवाद पर रोहित शर्मा ने कहा कि, ऐसी पिचों पर खेलने के लिए अपने रवैये में बदला करना पड़ता है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने मैच से पहले टीम इंडिया पर पिच से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। भारतीय कप्तान ने इसको लेकर कहा कि, भारतीय उपमहाद्वीप की विकेट पर सफल होने के लिए योजना के अनुसार खेलने की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा कि, हम पिछले कुछ समय से भारत में जिस तरह की पिचों पर खेल रहे हैं वहां आपको रन बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने होते हैं। ये तरीके परंपरागत नहीं होते हैं। आपको छोड़ी योजना बनानी पड़ती है। मैंने मुंबई में क्रिकेट खेलना है। वहां की पिचों पर बहुत ज्यादा गेंद घूमती है। आपको अलग-अलग तरीके ढूंढने होते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...