1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. दिल को भायेगी मैंगो वाली लस्सी, बनाना है बेहद आसान

दिल को भायेगी मैंगो वाली लस्सी, बनाना है बेहद आसान

गर्मी में कुछ नया ही खाने पीने का मन करता रहता है, तो क्यों न इस बार मैंगो लस्सी बनाई जाये। मैंगो लस्सी के लिए खट्टे दही और पके, रसीले आम को मिलाकर बनाया जाता है। यह शर्बत पेट भरने के साथ-साथ प्यास भी बुझाता है और यह झटपट बनने वाली आम की रेसिपी होती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। गर्मी में कुछ नया ही खाने पीने का मन करता रहता है, तो क्यों न इस बार मैंगो लस्सी बनाई जाये। मैंगो लस्सी के लिए खट्टे दही और पके, रसीले आम को मिलाकर बनाया जाता है। यह शर्बत पेट भरने के साथ-साथ प्यास भी बुझाता है और यह झटपट बनने वाली आम की रेसिपी होती है। वैसे भी इस समय आम का सीजन होता है। बाजार में खूब आम बिकते हैं । इस लस्सी को बनाने के लिए कम ही सामग्री का इस्तेमाल होता है। आप इस शर्बत को बहुत आसानी से बना सकते हैं।

पढ़ें :- 'मासूमों पर काल बनकर टूटा 'सिकाडा' , स्वस्थ बच्चों को भी नहीं बख्श रहा नया कोरोना वैरिएंट

आप को बता दें कि आम में बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ के गुण होते हैं। इस लस्सी में दही, आम, पुदीना और इलायची का मिश्रण कर दिया जाये तो और भी सेहतमंद हो जायेगा।

मैंगो लस्सी दही के साथ बनाई जाती है। खासकर जब आम रसदार हों तो इस की लस्सी और भी मजेदार बनती हैं। इसके अलावा आप आम की लस्सी में दही की जगह दूध और आइसक्रीम डालकर आम का मिल्क शेक बना सकतें हैं।

मैंगो लस्सी के लिए सामग्री

सादा दही

पढ़ें :- Healthy Eating vs Crash Dieting: सही क्या है? फिटनेस का ट्रेंड और जल्दी रिजल्ट की चाह:

ताजा आम

चीनी या गुड़

पुदीना

इलायची के दाने

मैंगो लस्सी बनाने की विधि

पढ़ें :- Eye Protection During Changing Weather :  बदलते मौसम में आंखों की सुरक्षा जरूरी  ,  एलर्जी से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज

सबसे पहले पके आम के गुदा को निकाल कर ताजे दही में मिला दें और इसमें पुदीना के पत्ते मिला दें। इसके बाद इसमें इलाइची मिला दें व मिठास के लिए चीनी य गुड़ मिला दें। बर्फ डाल कर सर्व करें मजा आ जायेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...