1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल के चुने गए नेता

युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल के चुने गए नेता

मणिपुर में मंगलवार को सरकार बनाने की हलचल तेज हो गई है। युमनाम खेमचंद सिंह (Yumnam Khemchand Singh) को मणिपुर बीजेपी विधायक दल (Manipur BJP Legislative Party) का नेता चुना गया है। वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। युमनाम खेमचंद 2 बार के विधायक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (Former Chief Minister N. Biren Singh) सरकार में मंत्री भी थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मणिपुर। मणिपुर में मंगलवार को सरकार बनाने की हलचल तेज हो गई है। युमनाम खेमचंद सिंह (Yumnam Khemchand Singh) को मणिपुर बीजेपी विधायक दल (Manipur BJP Legislative Party) का नेता चुना गया है। वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। युमनाम खेमचंद 2 बार के विधायक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (Former Chief Minister N. Biren Singh) सरकार में मंत्री भी थे। खेमचंद मैतेई समुदाय (Meitei Community) से आते हैं।

पढ़ें :- Video-BJP विधायक ब्रजभूषण राजपूत, बोले- ‘किसी को बंधक बनाना मेरे लिए मामूली बात…’ पहले भी अधिकारियों को पहना चुका हूं चूड़ियां और पेटीकोट

मणिपुर में पिछले साल 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन (President Rule) लागू है, जो पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (Former Chief Minister N. Biren Singh) के इस्तीफे के बाद लंबे समय से चल रही जातीय हिंसा के बीच लागू हुआ था। भाजपा संसदीय बोर्ड (BJP Parliamentary Board) ने मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ (BJP National General Secretary Tarun Chugh) को केंद्रीय पर्यवेक्षक (Central Observer) नियुक्त किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...