दुनिया की निगाह में आना और सबको हैरान कर देना सबके बस की बात नहीं है। चीन की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ZXMOTO के फाउंडर (संस्थापक) चेन जियानगुओ (Chen Jianguo) ने ऐसा करतब कर दिखाया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डवालों ने उनका नाम दर्ज कर लिया।
ZXMOTO Founder Chen Jianguo : दुनिया की निगाह में आना और सबको हैरान कर देना सबके बस की बात नहीं है। चीन की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ZXMOTO के फाउंडर (संस्थापक) चेन जियानगुओ (Chen Jianguo) ने ऐसा करतब कर दिखाया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों ने उनका नाम दर्ज कर लिया। बेहद रोमांचक और अनोखे रिकॉर्ड में चेन जियानगुओ ने 40.74 KM की रफ्तार से पानी में बाइक दौड़ा कर सबको हैरान कर दिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पानी पर मोटरसाइकिल चलाने का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
पानी पर तैरने और रफ्तार पकड़ने के लिए इस इलेक्ट्रिक बाइक में विशेष मॉडिफिकेशन (जैसे खास पैडल या स्कीज़) किए गए थे, ताकि यह बिना डूबे पानी की सतह पर ग्लाइड कर सके।
झांग शुए ने रविवार को चीन के हुनान प्रांत के हुआइहुआ शहर स्थित अपने गृह क्षेत्र मायांग मियाओ स्वायत्त काउंटी में यह रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मॉडिफाइड MX450 मोटरसाइकिल को पानी पर चलाकर कुल 40.74 किलोमीटर की दूरी तय की। इससे पहले यह रिकॉर्ड 31.8 किलोमीटर का था। इस तरह झांग ने पुराने रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया।
पानी पर बाइक चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि थोड़ा सा भी संतुलन बिगड़ने या स्पीड कम होने पर बाइक तुरंत डूब सकती है। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उनकी टीम ने तकनीक और संतुलन पर महीनों काम किया।
बाइक का मॉडिफाइड पिछला टायर एक पंखे (प्रोपेलर) की तरह काम कर रहा है जो पानी को पीछे फेंक कर बाइक को आगे धकेलता है, जबकि अगला हिस्सा स्की (Ski) की मदद से पानी पर तैरते हुए दिशा बदलता है