1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को तीन दिन में अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम, वकीलों ने चक्का जाम करने की दी धमकी

चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को तीन दिन में अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम, वकीलों ने चक्का जाम करने की दी धमकी

Ayodhya Donation Scam : अयोध्या श्री राम मंदिर के चंदा चोरी मामले में फैजाबाद बार एसोसिएशन की एंट्री हो गयी है। बार बड़ा फैसला किया गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने वकीलों को इस मामले में आरोपियों का केस न लड़ने की हिदायत दी, वरना उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा, चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को तीन दिन में अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया। ऐसा न करने पर वकीलों ने चक्का जाम करने की धमकी भी दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'चढ़ावा चोरी के आरोपियों का कोई भी वकील नहीं लड़ेगा केस, वरना 5 लाख रुपये का लगेगा जुर्माना...' फैजाबाद बार एसोसिएशन का ऐलान

अयोध्या में वकीलों के साथ बैठक के बाद फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने पत्रकारों से कहा, “कोई भी वकील आरोपी का पक्ष नहीं रखेगा। अगर कोई वकील उनका पक्ष रखता है, तो उसे एसोसिएशन के कंट्रीब्यूशन फंड में प्रति नाम 5 लाख रुपये जमा करने होंगे; चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए CrPC की धारा 173 के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी। CBI जांच की मांग की जाएगी… ज़रूरत पड़ने पर, अयोध्या एडवोकेट्स एसोसिएशन अपने खर्च पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएगी…”

बार एसोसिएशन के ऐलान के बाद इस मामले में आठों आरोपियों को अदालत में कानूनी प्रतिनिधित्व मिलने में मुश्किल आ सकती है। वहीं, चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और जांच एजेंसियां आरोपियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...