1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के उतरेटिया में आवारा बंदरों ने मचाया आतंक, बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को काटकर किया लहुलुहान

लखनऊ के उतरेटिया में आवारा बंदरों ने मचाया आतंक, बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को काटकर किया लहुलुहान

बंदरों के हमले की एक बेहद चिंताजनक घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के उतरेटिया इलाके से सामने आई है। यहां पर आवासीय क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर आतंक मचा रहे बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इन मनचले और बदमाश बंदरों ने बच्चे को काटकर बुरी तरह से लहुलुहान कर दिया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

लखनऊ। बंदरों के हमले की एक बेहद चिंताजनक घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के उतरेटिया इलाके से सामने आई है। यहां पर आवासीय क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर आतंक मचा रहे बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इन मनचले और बदमाश बंदरों ने बच्चे को काटकर बुरी तरह से लहुलुहान कर दिया है।

पढ़ें :- ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों के बीच पहुंची ईश वेलफेयर फाउंडेशन टीम, सेवा ही सबसे बड़ी खुशी है

परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया

खबरों के मुताबिक बच्चा घटना के वक्त घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उसे चारों ओर से घेर लिया। जिससे बच्चा डर गया और चिल्लाने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और स्थानीय निवासियों ने लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से फटकार कर बंदरों को घटनास्थल से भगाया। इसक बाद घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे एंटी-रेबीज (Anti-Rabies Vaccine) और टिटनेस का टीका लगाया। फिलहाल बच्चे का इलाज अभी चल रहा है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद उतरेटिया और आसपास के निवासियों में भारी डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें देने के बाद भी लखनऊ नगर निगम और वन विभाग की टीम बंदरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बंदरों और आवारा जानवरों का आतंक बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बंदरों को यहां से नहीं हटाया गया, तो वे लोग प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

पढ़ें :- लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड ने सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते की गोली मारकर की हत्या ,घटना CCTV में कैद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...