मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के प्रथम चरण के उद्घाटन को प्रदेश के लिए ‘युगांतरकारी’ क्षण बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके शुभारंभ से पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं साझा कीं...
डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के प्रथम चरण के उद्घाटन को प्रदेश के लिए ‘युगांतरकारी’ क्षण बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके शुभारंभ से पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास का ‘रनवे’ है, जहां से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।
'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है।
जेवर का यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का… pic.twitter.com/hhTJIWOBg9
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 27, 2026
पढ़ें :- जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में शामिल है इंटरनेशनल फिल्म सिटी प्रोजेक्ट, प्रोडयूसर बोनी कपूर ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारिफ
विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, वैश्विक पहचान की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश
सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट की भव्य तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’ विकास की एक और ऊंचाई छूने जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इसी नेतृत्व में यह विश्वस्तरीय परियोजना साकार हो पाई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह एयरपोर्ट न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का प्रतीक बनेगा और प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
किसानों के सहयोग से साकार हुआ सपना
इस महत्वाकांक्षी परियोजना का श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के किसानों का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों के समर्पण और सहयोग से ही यह परियोजना जमीन पर उतर सकी है। सीएम योगी ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि उनके योगदान से प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसरों का द्वार खोलेगी।
युवाओं के लिए रोजगार और निवेश के नए अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट प्रदेश में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा करेगा। यह परियोजना न केवल हवाई सेवाओं को बढ़ाएगी, बल्कि औद्योगिक विकास को भी गति देगी। उनके अनुसार, इससे युवाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
आईजीआई एयरपोर्ट का दबाव होगा कम, बदलेगा पश्चिमी यूपी का परिदृश्य
सीएम योगी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि यह एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बढ़ते दबाव को कम करेगा। साथ ही, यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखता है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह एयरपोर्ट आने वाले समय में देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में उभरेगा।