पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर बजट सत्र के दूसरे चरण के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना दिया। अपने बयान में पीएम ने जनता से अपील करते हुए कहा था की वह कोरोनाकाल की तरह संयम बरते। पीएम का यह बयान सामने आने के बाद देश भर में लॉकडाउन लगने की अफवाहें तेजी से फैलने लगी।
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर बजट सत्र के दूसरे चरण के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना दिया। अपने बयान में पीएम ने जनता से अपील करते हुए कहा था की वह कोरोनाकाल की तरह संयम बरते। पीएम का यह बयान सामने आने के बाद देश भर में लॉकडाउन लगने की अफवाहें तेजी से फैलने लगी। इस बीच केंद्रीय मंत्री पेट्रोलियम हरदीप सिंह पुरी ने लॉकडाउन लगने की अफवाहों पर अपना बयान जारी किया है। उन्होने कहा कि सोशल मीडिया पर अफरातफरी की स्थिति पैदा न करे।
लॉडाउन पर बयान देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह मात्र एक अफ सभी बातें अफवाह हैं। भारत सरकार की ओर से देश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। रही है। सरकार का ध्यान इस समय केवल ईंधन और ऊर्जा आपूर्ति को सुनिश्चित करने पर है। केंद्रीय मेंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर अफवाह फैलाने वाले लोगों की यह गैर जिम्मेदाराना हरकत है। लोगों से अपील करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वेबजह सोशल मीडिया के माध्यम से अफरातफरी का माहौल पैदा न करें। वहीं पेट्रोल डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी घटने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा कि एक माह के अंदर कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में आसमान छू रही हैं। कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इस कारण दुनिया भर के कई देशों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें तेजी से बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में तेल की कीमतों में लगभग तीस से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। उत्तरी अमेरिकी देशों में 30 प्रतिशत, यूरोप में 20 प्रतिशत और अफ्रीकी देशों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मोदी सरकार ने तेल की कीमते न बढ़रकी देशवासियों पर बोझ नहीं बढ़ाया है। सरकार ने देश की वित्तिय स्थिति पर इसका बोझ उठाया गया है।