टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का आरोप है कि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कृष्णानगर स्थित कार्यालय पर अंडे और सब्जियां फेंकर हमला किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें भीड़ को उन पर अंडे फेंकते हुए देखा गया। उन्होंने लिखा, इस समय मुझ पर भाजपा के गुंडों द्वारा हमला किया जा रहा है और पश्चिम बंगाल पुलिस देख रही है।
कोलाकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का लगातार विरोध हो रहा है। अब तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी से जुड़ी एक बैठक में शामिल होने के लिए महुआ मोइत्रा आईं थीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेस्तरां के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया और अंडे फेंके।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का आरोप है कि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कृष्णानगर स्थित कार्यालय पर अंडे और सब्जियां फेंकर हमला किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें भीड़ को उन पर अंडे फेंकते हुए देखा गया। उन्होंने लिखा, इस समय मुझ पर भाजपा के गुंडों द्वारा हमला किया जा रहा है और पश्चिम बंगाल पुलिस देख रही है।
उन्होंने कहा, देखिए क्या हो रहा है। पुलिस के सामने यह भाजपा की भीड़ है। मैं पिछले एक घंटे से यहां खड़ी हूं। मैंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अन्य सभी को फोन किया है। लेकिन पुलिस बैठकर देख रही है। सीआरपीएफ भी देख रही है।
महुआ मोइत्रा ने आगे कहा, यह मेरा इलाका है। मैं यहां की सांसद हूं। मैं अपने कार्यालय में हूं। मैं यहां से नहीं जाऊंगी। कृपया इनके चेहरे देखिए। कल पश्चिम बंगाल सरकार इसे नकार देगी। कोई पुलिस संज्ञान नहीं लेगी। कोई अदालत संज्ञान नहीं लेगी। सीआरपीएफ देख रही है।