Neha Dhupia Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) अपने बोल्ड अंदाज को लेकर जानी जाती हैं। हाल ही में वो एक इवेंट में पहुंची थी, जहां उन्होंने पैपराजी (Paparazzi) को जमकर फटकार लगाई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Neha Dhupia Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) अपने बोल्ड अंदाज को लेकर जानी जाती हैं। हाल ही में वो एक इवेंट में पहुंची थी, जहां उन्होंने पैपराजी (Paparazzi) को जमकर फटकार लगाई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अक्सर पैपराजी (Paparazzi) एक्ट्रेस की बैक साइड से फोटोज और वीडियोज लेते हैं, जिसके लेकर कई एक्ट्रेसेस ने आपत्ति भी जताई है। पैपराजी नेहा के साथ भी कुछ ऐसा ही कर रहे थे, जिस पर एक्ट्रेस भड़क गईं।
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए बोला कि इस तरह से फोटो और वीडियो लेना बंद करो। हम लोग बोल-बोल कर थक गए हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने भी नेहा धूपिया (Neha Dhupia) का सपोर्ट किया है। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस बैक शॉट लेने पर पैपराजी पर भड़क चुकी हैं।
नेहा धूपिया ने लगाई पैपराजी को फटकार
View this post on Instagram
पढ़ें :- VIDEO-चौंका रहा फिल्म 'जटाधरा' का नया ट्रेलर रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा का दिखा खतरनाक पिशाचिनी अवतार
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) हाल ही में एक अवॉर्ड शो में पहुंची थीं। इस दौरान रेड कार्पेट पर उन्होंने पैपराजी को फटकार लगाते हुए पूछा कि, ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है। ऐसा मत किया करो…मेरा नहीं करना है। किसी का भी नहीं करना है। बोल-बोल के थक गए हैं हम लोगों को काम नहीं है क्या? हम बाहर आते हैं और आप लोग वहां भी ऐसा करते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने किया नेहा का सपोर्ट
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में सोनाक्षी ने नेहा का सपोर्ट करते हुए कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘वेल डन नेहा’।
नेहा धूपिया का वर्कफ्रंट
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ (Perfect Family) एक बेहतरीन ड्रामा-कॉमेडी सीरीज है। जो 25 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम हुई है। इस सीरीज में गुलशन देवैया, मनोज पाहवा और सीमा पाहवा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शो एक ऐसे परिवार की कहानी है जो बाहर से आदर्श और खुशहाल दिखता है, लेकिन अंदर ही अंदर पारिवारिक तनाव और उलझनों से टूट रहा होता है। सीरीज को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।