बीते शनिवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, जब पुलिस सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरणविद सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को वहां से हटाकर ले गई, तब कई लोगों ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का समर्थन किया। वहीं इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और दिया मिर्जा (Dia Mirza) ने भी सोनम का समर्थन किया है।
नई दिल्ली। बीते शनिवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, जब पुलिस सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरणविद सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को वहां से हटाकर ले गई, तब कई लोगों ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का समर्थन किया। वहीं इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और दिया मिर्जा (Dia Mirza) ने भी सोनम का समर्थन किया है।
सोनाक्षी ने क्या कहा?
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ‘आज सोनम सर के साथ जो हुआ, वो सही नहीं था, लेकिन मुझे खुशी है कि वो सुरक्षित हैं और उनकी पत्नी उनके साथ हैं। पिछले कुछ दिनों में मैंने देखा है कि उनके साथ हजारों लोग खड़े हैं।
उन्होंने आंदोलन में शामिल छात्रों की भी तारीफ की और कहा कि इतनी मुश्किलों के बावजूद आप सभी शांत और सम्मानजनक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। देश की असली ताकत उसका युवा है, और आप लोगों को देखकर ये बात सच लगती है। आखिर में उन्होंने 20 जुलाई को संसद मार्च करने वाले लोगों से अपील की है कि अपनी आवाज उठाइए, लेकिन शांति, एकता और सम्मान बनाए रखिए। यही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है।
पढ़ें :- आखिर कौन हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे.आंग्मो? हर संघर्ष में बनीं सबसे मजबूत साथी
View this post on Instagram
दिया मिर्जा ने भी जताया समर्थन
दिया मिर्जा (Dia Mirza) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि वो देश के छात्रों के साथ खड़ी हैं और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस देश के छात्रों के साथ हूं। मैं जवाबदेही, पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन करती हूं। मैं सोनम वांगचुक, नेहा, अमीन और मनीष के साथ खड़ी हूं।
View this post on Instagram
वांगचुक की तबीयत बिगड़ी
इस बीच, सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 20 दिन की भूख हड़ताल के बाद उनकी हालत कमजोर हो गई है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं और उन्हें इलाज लेने की सलाह दे रहे हैं।