1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी में बेसुध मिला BSF जवान, अस्पताल में तोड़ा दम, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका

रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी में बेसुध मिला BSF जवान, अस्पताल में तोड़ा दम, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका

जैसलमेर से छुट्टी लेकर अपने घर रुड़की वापस लौट रहे सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) के एक हेड कांस्टेबल की 'रानीखेत एक्सप्रेस' में संदेहास्पद स्थितियों में मौत हो गई। जैसे ही ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची, वहां पर एक जवान जनरल बोगी में बेसुध हालत में मिला। पुलिस और डॉक्टरों को आशंका है कि वह चलती ट्रेन में नशीला पदार्थ देकर लूटने वाले का शिकार हुए हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

काठगोदाम (नैनीताल)। जैसलमेर से छुट्टी लेकर अपने घर रुड़की वापस लौट रहे सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) के एक हेड कांस्टेबल की ‘रानीखेत एक्सप्रेस’ में संदेहास्पद स्थितियों में मौत हो गई। जैसे ही ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची, वहां पर एक जवान जनरल बोगी में बेसुध हालत में मिला। पुलिस और डॉक्टरों को आशंका है कि वह चलती ट्रेन में नशीला पदार्थ देकर लूटने वाले का शिकार हुए हैं। जवान का मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और सभी जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए हैं। Government Railway Police ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- छतरपुर में जमीन के लिए अपने ही बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जवान की पहचान

मृतक की पहचान 53 वर्षीय सत्यपाल सिंह के रूप में हुई है जो मूल रूप से राज विहार कॉलोनी, मिलापनगर, सिविल लाइंस, रुड़की (उत्तराखंड) के निवासी थे। वे जैसलमेर में BSF की 20वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल थे।

रास्ता भटकने की आशंका

जानकारी के मुताबिक, जवान 27 जून को छुट्टी पर घर के लिए निकले थे और उन्हें दिल्ली में उतरकर रुड़की की ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन नींद या बेहोशी के कारण वह दिल्ली नहीं उतर पाएं। वहीं नींद नहीं खुलने की वजह से ट्रेन के आखिरी स्टेशन काठगोदाम पहुंच गए।

पढ़ें :- अरवल में अनियंत्रित थार ने सड़क किनारे खड़ी 9 साल की मासूम को कुचला, मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

अस्पताल में तोड़ा दम

काठगोदाम स्टेशन पर 29 जून की सुबह जांच के दौरान जवान बोगी में अचेत अवस्था में मिले। GRP ने उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मौत अत्यधिक नशीला या जहरीला पदार्थ दिए जाने के कारण हुई है।

हत्या का केस दर्ज

काठगोदाम GRP के मुताबिक, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (Murder) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा शव के पास मिले कुछ कागजातों के आधार पर मौका ए वारदात पर मौजूद पुलिस ने BSF मुख्यालय और मृतक के स्वजनों को सूचित किया। हांलाकि पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को दिया जा चुका है। इस तरह की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र में रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। फिलहाल संदिग्धों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पढ़ें :- सिद्धार्थनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...