यूपी के मेरठ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। एक पत्नी ने अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ मोमोज खाते पकड़ लेती है,जिसके बाद पति ने पत्नी को कार के बोनट पर डालकर करीब 100 मीटर तक दौड़ाया। मामला मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी का है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मेरठ: यूपी के मेरठ जिले (Meerut District) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Video Social Media) पर तेजी से वायरल है। एक पत्नी ने अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ मोमोज खाते पकड़ लेती है,जिसके बाद पति ने पत्नी को कार के बोनट पर डालकर करीब 100 मीटर तक दौड़ाया। मामला मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी (Kashiram Colony) का है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। इस दौरान पत्नी बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही, लेकिन पति ने कार नहीं रोकी। वह लगातार तेज रफ्तार में कार को भगाता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया था। घटना के बाद पत्नी ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
भैया बचाओ!
पति और गर्लफ्रेंड को एक साथ रंगे हाथ पकड़ने के बाद पत्नी अचानक कार के सामने आ खड़ी हुई।
जब पति ने रुकने के बजाए गाड़ी आगे बढ़ा दी, तो महिला जान बचाने के लिए कार के बोनट पर ही लटक गई।
पति अपनी साथी के साथ अंदर बैठा रहा और बोनट पर लटकी पत्नी को घसीटता हुआ कार चलाता रहा।
यह घटना मेरठ,उत्तर प्रदेश की है।
— Neeraj Bhawani (@Neeraj_Bhawanii) October 4, 2026
पति को रंगे हाथों पकड़ा था
मेरठ के मयंक और सुनीता पति-पत्नी हैं। शनिवार शाम मयंक अपनी दोस्त माही के साथ शास्त्री नगर की एल ब्लॉक चौकी के पास मोमोज खा रहा था। सुनीता ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। पति को दूसरी महिला संग देख सुनीता भड़क गई और कार के शीशे पीटने लगी। मयंक घबराकर कार लॉक कर भागने लगा। सुनीता कार के सामने आकर बोनट पर लेट गई पर मयंक ने कार दौड़ा दी। इस दौरान पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन पति ने कार नहीं रोकी, वह लगातार कार को दौड़ाता रहा। सुनीता ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाती रही। स्थानीय लोगों को इकट्ठा होता देख मयंक को कार रोकनी पड़ी। इसके बाद सुनीता ने पति और माही के साथ मारपीट की कोशिश की है।
सुनीता ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पूरे प्रकरण में एसपी सिटी विनायक भोसले का कहना है कि महिला सुनीता ने पति पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं। इस मामले में वीडियो भी प्रकाश में आई हैं। आरोपों की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।