1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लक्ष्मीपुर में PDA जनपंचायत, सामाजिक न्याय और रोजगार के मुद्दों पर गरजे नेता

लक्ष्मीपुर में PDA जनपंचायत, सामाजिक न्याय और रोजगार के मुद्दों पर गरजे नेता

लक्ष्मीपुर में PDA जनपंचायत, सामाजिक न्याय और रोजगार के मुद्दों पर गरजे नेता

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विधानसभा-316 के लक्ष्मीपुर विकासखंड में आयोजित PDA जनपंचायत में मुख्य अतिथि लोटन राम निषाद का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, युवाओं के रोजगार और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

पढ़ें :- PUBG पर हुई महिला से दोस्ती, फैजाबाद में कोर्ट मैरिज: लखनऊ से फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

जनपंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने PDA संघर्ष और सामाजिक न्याय को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में रोजगार, विकास और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने PDA के मुद्दों को लेकर एकजुटता का संदेश देते हुए “लड़ेगा PDA—जीतेगा PDA” के नारे लगाए।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव, जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, श्रवण पटेल, अमरजीत साहनी, जयप्रकाश, पुरुषोत्तम, समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव, कमरुद्दीन, भोला चौधरी, छोटेलाल चौधरी, प्रदीप यादव, योगेश, शैलेश, अर्जुन पासवान और सहेंद्र साहनी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- जो सामने आया सनकी ने उसे पीटा: नाना, नानी, मां और बहन को मौत के घाट उतारा, 4 गंभीर हालत में भर्ती
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...