1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ​हरियाणा चुनाव को लेकर सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च की AAP की पांच गांरटी, मुफ्त बिजली समेत किए ये वादे

​हरियाणा चुनाव को लेकर सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च की AAP की पांच गांरटी, मुफ्त बिजली समेत किए ये वादे

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मोर्चा संभाला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मोर्चा संभाला है। शनिवार को उन्होंने हरियाणा चुनाव को लेकर पांच गारंटी का एलान किया है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। जिन्हें केजरीवाल की गारंटी का नाम दिया गया है। इसमें मुफ्त बिजली से लेकर महिलाओं को 1000 रुपये देने के वादे किए गए हैं।

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी का जन्म 16 August 1968 को हुआ था। जिस दिन उनका जन्म हुआ था, उस दिन जन्मअष्ठमी थी। भगवान जी उनसे कुछ बड़ा करवाना चाहते थे। इसलिए हरियाणा में पैदा हुए अरविंद केजरीवाल जी ने अपनी पार्टी बनाई और पहले चुनाव में ही मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में सरकारी स्कूल अच्छे कर दिये, लोगों को मुफ़्त बिजली मिल रही है। मोहल्ला क्लीनिक में लोगों का मुफ़्त इलाज हो रह है।

उन्होंने कहा कि, मोदी जी ने केजरीवाल को जेल में नहीं डाला, उन्होंने हरियाणा के लाल को जेल में डाला है। मोदी जी कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल जी चोर हैं अगर अरविंद केजरीवाल चोर है तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं हो सकता। अरविंद केजरीवाल जी ने पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। अब हरियाणा वाले अपने बेटे अरविंद केजरीवाल जी का साथ देंगे। तीन महीने बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान यहां के लोग केजरीवाल जी का साथ देंगे और BJP को एक भी सीट नहीं देंगे।

 

पढ़ें :- महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, बोलीं-'अजित पवार की मौत की हो CBI जांच', इस घटना की सच्चाई सामने आना जरूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...