1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal Nirmand Massive landslide : हिमाचल के निरमंड में भीषण लैंडस्लाइड, 200 मीटर सड़क हुई गायब, प्रशासन सड़क खोलने में जुटा

Himachal Nirmand Massive landslide : हिमाचल के निरमंड में भीषण लैंडस्लाइड, 200 मीटर सड़क हुई गायब, प्रशासन सड़क खोलने में जुटा

पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के निरमंड में कुदरत का कहर देखने को मिला। जिले के निरमंड में सोमवार को बिन बारिश के ही भीषण लैंडस्लाइड हुआ है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Himachal Nirmand Massive landslide :  पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के निरमंड में कुदरत का कहर देखने को मिला। जिले के निरमंड में सोमवार को बिन बारिश के ही भीषण लैंडस्लाइड हुआ है। करीब 200 मीटर सड़क ही इस लैंडस्लाइड के बाद गायब हो गई है। इस कारण बागीपुल-जाओं मार्ग (Bagipul-Jaon Route) अवरुद्ध हुआ है। निरमंड उपमंडल (Nirmand) में सोमवार (31 अगस्त) सुबह अचानक एक पूरा का पूरा पहाड़ दरक कर सड़क पर आ गिरा। इस भयानक भूस्खलन (Landslide) के कारण बागीपुल-जाओं सड़क (Bagipul-Jaon Road) पूरी तरह से ब्लॉक हो गई है, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

पढ़ें :- बाल संरक्षण के क्षेत्र में सर्टिफिकेट कोर्स और शोध के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर और सी-लैब ने मिलाया हाथ

पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
राहत की बात यह रही कि उस वक्त जब पहाड़ी से भारी मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरे, उस समय कोई वाहन ठीक उसके नीचे नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
सड़क बंद होने से स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अलर्ट मोड
घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA Kullu) तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया है। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम, PWD के SDO (आनी), JE (निरमंड) और XEN (आनी) को दे दी गई है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंच चुकी हैं और सड़क से मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...