भारतीय बाजार में रेनॉल्ट इंडिया कल यानी 17 मार्च, 2026 को नई 2026 रेनॉल्ट डस्टर एसयूवी लॉन्च करने जा रही है।
2026 Renault Duster : भारतीय बाजार में रेनॉल्ट इंडिया कल यानी 17 मार्च, 2026 को नई 2026 रेनॉल्ट डस्टर एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। नई एसयूवी के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक ऑनलाइन या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। इसकी कीमत 9-10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।
डिजाइन
वहीं डिजाइन की बात करें तो डिजाइन के लिहाज से, रेनॉल्ट ने नई पीढ़ी की डस्टर में भारत के लिए विशिष्ट डिजाइन परिवर्तन पेश किए है जबकि तीसरी पीढ़ी के वैश्विक मॉडल के समग्र आकार को बरकरार रखा है। डिज़ाइन किए गए हेडलाइट्स हैं जिनमें आइब्रो के आकार की एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करती हैं। इसमें रेनॉल्ट लोगो की जगह डस्टर का प्रमुख बैज लगा हुआ एक नया ग्रिल है, साथ ही एक उभरा हुआ सिल्वर सराउंड वाला फ्रंट बंपर और पिक्सेल स्टाइल के फॉग लैंप्स भी हैं।
पावरट्रेन
नई रेनॉल्ट डस्टर तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी पहला 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जो 100 पीएस पावर और 160 एनएम टॉर्क जनरेट करता है और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन
दूसरा 1.3 लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है जो 163 पीएस पावर और 280 एनएम टॉर्क जनरेट करता है और 6-स्पीड डीसीटी या 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
शक्तिशाली हाइब्रिड पेट्रोल इंजन
इसके अलावा, एक बड़ा 1.8 लीटर का शक्तिशाली हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी है जो 109 एचपी पावर जनरेट करता है और इसमें 49 एचपी की इलेक्ट्रिक मोटर और 20 एचपी का हाइब्रिड स्टार्टर जनरेटर (एचएसजी) लगा है, जो 1.4 किलोवाट घंटे (280V) की बैटरी से लैस है। यह संयोजन मिलकर 160 एचपी पावर और 172 एनएम का संयुक्त सिस्टम आउटपुट प्रदान करता है।