1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में 11 बजे तक 26.12 फीसदी मतदान,संभल में अव्वल तो बरेली में सबसे कम वोटिंग

यूपी में 11 बजे तक 26.12 फीसदी मतदान,संभल में अव्वल तो बरेली में सबसे कम वोटिंग

यूपी (UP) में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तीसरे चरण में प्रदेश की 10 सीटों पर मंगलवार को सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीट (Bareilly Lok Sabha Seat) पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तीसरे चरण में प्रदेश की 10 सीटों पर मंगलवार को सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीट (Bareilly Lok Sabha Seat) पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

पढ़ें :- बैंकों ने 3 साल में 'न्यूनतम बैलेंस' न रखने पर वसूले 19000 करोड़, राघव चड्ढा ने इस जुर्माने को खत्म करने का रखा प्रस्ताव

तीसरे चरण में डिंपल यादव, प्रवीण सिंह ऐरन, जयवीर सिंह, आदित्य यादव, अक्षय यादव, एसपी सिंह बघेल, राजवीर सिंह, अनूप वाल्मीकि, राजकुमार चहर समेत 100 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो रहा है। यूपी की 10 सीटों पर कुल 1,89,14,788 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 1,01,44,345 पुरुष और 87,69,696 महिला वोटर्स शामिल हैं। इनके अलावा 747 थर्ड जेंडर वोटर भी वोटिंग कर रहे हैं।

यूपी में 11 बजे तक 26.12 फीसदी मतदान

आगरा में 25.87 फीसदी मतदान

एटा में 27.17 प्रतिशत वोटिंग

पढ़ें :- 'धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज! रिलीज से पहले ही ताबड़तोड़ टिकटों की बुकिंग, ​सिनेमाघरों में 24 घंटे चलेंगे शो

आंवला में 25.98 फीसदी मतदान

फतेहपुर सीकरी में 27.63 प्रतिशत वोटिंग

फिरोजाबाद में 24.42 फीसदी मतदान

बदायूं में 26.02 फीसदी मतदान

बरेली में 23.60 प्रतिशत वोटिंग

पढ़ें :- 'पिछले 18 महीनों में मैंने भी गलतियां की होंगी...' रोहित-कोहली से मनमुटाव की खबरों पर बोले कोच गंभीर

मैनपुरी में 25.13 फीसदी मतदान

संभल में 29.55 प्रतिशत मतदान

हाथरस में 26.05 फीसदी वोटिंग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...