HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 दिसंबर 2022 राशिफल: इन जातकों को शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव होगा, जानी अपनी राशि का हाल

27 दिसंबर 2022 राशिफल: इन जातकों को शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव होगा, जानी अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा और आपको कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए बीमार पड़ने की संभावना रहेगी, थोड़ा ध्यान रखें। अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें।

वृषभ राशिफल

आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे, जहां आपको अच्छा महसूस होगा. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे।

मिथुन राशिफल

पढ़ें :- Buddha Purnima 2024 :  बुद्ध जयंती इस दिन मनाई जाएगी, बुद्ध ने ज्ञान के प्रकाश से विश्व को रोशन किया

आज नए कार्यो की शुरुआत कर सकते है, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। मिश्रित परिणाम आने की उम्मीद है।

कर्क राशिफल

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप खूब जमकर मेहनत करेंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार का सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है जिसे आपको जीवनसाथी से बात करके दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

सिंह राशिफल

आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है।

पढ़ें :- Masik Kalashtami 2024: ज्येष्ठ माह की मासिक कालाष्टमी, जानिए तिथि और पूजा की विधि

कन्या राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रगति के रास्ते भी खुलेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों के प्रति आपको थोड़ा सा ध्यान देना जरूरी साबित होने वाला है। क्रोध के प्रति आपको थोड़ा सा नियंत्रण बना कर रखना पड़ सकता है।

तुला राशिफल

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपके कामों में विलंब हो सकता है जिससे आपको कुछ परेशानियां होंगी। आपके अपने आप को दुख दे सकते हैं, लेकिन जीवन में चुनौतियां आती हैं, उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। अपने काम पर ध्यान दें और उसे बढ़िया करने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशिफल

आपका दिन उत्तम रहेगा. कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपके रूके हुए काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024 :  शनि जयंती पर शनि देव को काली उड़द का लगाएं भोग , जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

धनु राशिफल

लंबे समय बाद शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव होगा। परेशानियों का खात्मा होता आपको देखने को मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग आपको प्राप्त होने वाला है। प्रसन्नता का स्तर बेहतर बना रह सकता है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी से किसी यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। यह यात्रा आपके लिए भविष्य के मार्ग खोलेगी। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे काम बनेंगे और किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिसकी मदद से आप को अच्छे लाभ होंगे।

कुंभ राशिफल

आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी. पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी।

मीन राशिफल

पढ़ें :- 18 मई 2024 का राशिफल : शनि देव की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका कैसे बीतेगा दिन

आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। किसी पुराने या आपसे अधिक अनुभवी व्यक्ति की सलाह मांगने के लिए यह एक अच्छा दिन है। आपको इसका पछतावा नहीं होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज कारोबार में बदलाव होने के योग हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...