1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 तारीख है महत्वपूर्ण…क्योंकि इस दिन मिल सकती है पितृ दोष से मुक्ति

29 तारीख है महत्वपूर्ण…क्योंकि इस दिन मिल सकती है पितृ दोष से मुक्ति

जी हां ! 29 मार्च को पितृ दोष शांति के उपाय करने से दोष से मुक्ति मिल सकती है क्योंकि जिस तारीख की यहां बात हो रही है वह महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि इस दिन शनिश्चरी अमावस्या है। ज्योतिषियों का यह कहना है कि अमावस्या के दिन पितृ दोष शांति के निमित्त तर्पण, पिंडदान आदि करने से लाभ अवश्य ही प्राप्त होता है।

By Shital Kumar 
Updated Date

ज्योतिष के अनुसार, अमावस्या के दिन पितृ धरती पर आते हैं। पितरों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दीपदान, तर्पण और उनके निमित्त पूजा की जा सकती है। इस दिन आफ गरीबों या फिर मंदिर में जाकर तिल का दान कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त गाय को चारा और पक्षियों को दान किया जाता है। माना जाता है कि इससे पितृ दोष दूर होता है।

पढ़ें :- Agastya Star Kartika : अगस्त्य तारे का कार्तिक मास से आध्यात्मिक संबंध, अज्ञान और विकारों के अंधकार को करता है नष्ट

इन मंत्रों का करें जाप

– ऊं पितृभ्यः स्वधायिभ्यः स्वाहा मंत्र जल तर्पण करते समय 11 या 21 बार जपें।

– ऊं तत्पुरुषाय विद्महे, महामृत्युंजय धीमहि, तन्नो पितृ प्रचोदयात् मंत्र का जप कर सकते हैं।

– ऊं नमो भगवते वासुदेवाय पितृ दोष निवारणाय स्वाहा मंत्र का जप करें।

पढ़ें :- Guru Gochar 2026 :  देवगुरु बृहस्पति का सबसे बड़ा गोचर आज ,  इन राशियों की बदलेगी किस्मत

– ऊं पितृ देवतायै नमः मंत्र जप सकते हैं।

– ऊं देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च, नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम: मंत्र का जप करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...