1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 490KM रेंज, 6-सीटर कम्फर्ट और लग्जरी फीचर्स, Kia Carens Clavis EV ने मचाई हलचल

490KM रेंज, 6-सीटर कम्फर्ट और लग्जरी फीचर्स, Kia Carens Clavis EV ने मचाई हलचल

Kia Carens Clavis EV : इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच Kia ने अपनी नई Kia Carens Clavis EV (MY26) लॉन्च कर दी है। इस बार कंपनी ने सिर्फ मामूली बदलाव नहीं किए, बल्कि इसे एक प्रीमियम फैमिली EV के रूप में पूरी तरह अपग्रेड किया है। अब यह कार 6-सीटर ऑप्शन, नए GT-Line और X-Line ट्रिम्स और लंबी रेंज के साथ पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रैक्टिकल बन गई है। खास बात यह है कि यह Kia की मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार है, जिसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Yamaha Tricity 300 : दुनिया का पहला एयरबैग स्कूटर यामाहा ट्राइसिटी 300 लॉन्च, जानें खसियत और पावर

नई अपडेट में Extended Range वेरिएंट के साथ GT-Line (GTX, GTX+) और X-Line ट्रिम्स जोड़े गए हैं। GT-Line में स्पोर्टी डिजाइन, नए अलॉय व्हील्स और लाइम ब्रेक कैलिपर्स जैसे एलिमेंट्स मिलते हैं, जबकि X-Line को डार्क और रग्ड लुक के साथ पेश किया गया है, जिसमें Aurora Black Pearl और Dark Gun Metal जैसे खास कलर शामिल हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह कार काफी आगे है। इसमें 26.62-इंच का ड्यूल पैनोरमिक डिस्प्ले, 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, डिजिटल की और बैटरी हीटर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। सबसे बड़ा अपडेट इसका 6-सीटर लेआउट है, जिसमें सेकंड रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं। यह फीचर फैमिली यूज और लंबी यात्राओं के लिए इसे और ज्यादा आरामदायक बनाता है। साथ ही 7-सीटर ऑप्शन भी उपलब्ध है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 99kW और 126kW मोटर ऑप्शन मिलते हैं, जो 255Nm टॉर्क जनरेट करते हैं। कार में 42 kWh बैटरी (404 किमी रेंज) और 51.4 kWh बैटरी (490 किमी रेंज) का विकल्प दिया गया है। यह EV सिर्फ 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। सेफ्टी के मामले में भी यह कार मजबूत है। इसमें 6 एयरबैग, ESC, Hill Start Assist जैसे कुल 18 एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम इंटीरियर इसे लग्जरी फील देते हैं। कुल मिलाकर, नई Kia Carens Clavis EV को ऐसे अपग्रेड किया गया है कि यह सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि एक कंप्लीट फैमिली पैकेज बनकर सामने आई है।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- Audi SQ8 भारत में लॉन्च, 507hp की पावर, 4.1 सेकंड में 0-100, लग्जरी और स्पीड का तगड़ा कॉम्बो
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...