1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवां में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, पालिका अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

नौतनवां में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, पालिका अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

नौतनवां में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, पालिका अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर में उत्साह और गरिमा के साथ ध्वजारोहण किया गया। पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने तिरंगे को फहराकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इसके उपरांत उन्होंने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पढ़ें :- Lucknow Poster Controversy : लखनऊ में लगा 'भारत विरोधी रावण' का पोस्टर, अखिलेश, राहुल, अतीक समेत कई हस्तियों की हैं तस्वीरें

पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों—प्राथमिक विद्यालय प्रथम, जियस मॉडर्न एकेडमी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मधुबन इंटर कॉलेज, केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज और महाराणा प्रताप जूनियर हाईस्कूल—में भी ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि “भारत की राष्ट्रीय यात्रा में गणतंत्र दिवस एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक लोकतांत्रिक, संप्रभु गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ। यद्यपि 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिल गई थी, लेकिन वास्तविक स्वशासन और संस्थागत जवाबदेही का स्वरूप संविधान लागू होने के साथ ही पूर्ण हुआ।”

इस अवसर पर सभासद अनिल मद्धेशिया, संजय पाठक, धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, संजय मौर्या, राकेश जायसवाल, जयप्रकाश मद्धेशिया, लल्लू जायसवाल, अभय कुमार, प्रमोद गौतम, दुर्गेश कुमार प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़, उमेश मणि, विजय उपाध्याय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- बहराइच में वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला, जंगल से लकड़ी लेने गए बुजुर्ग का झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...