बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यकर्ता पर जब हमला हुआ उस समय वह अपनी दुकान पर था। 20 से 30 लोगों जबरदस्ती दुकान में घस गए थे। भीड़ ने लात घूंसों के साथ चप्पल, बाल्टी और डंडा जिसके हाथ में जो आया, उसी से मारा। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियोां की तलाश कर रही है।
नई दिल्ली। बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यकर्ता पर जब हमला हुआ उस समय वह अपनी दुकान पर था। 20 से 30 लोगों जबरदस्ती दुकान में घस गए थे। भीड़ ने लात घूंसों के साथ चप्पल, बाल्टी और डंडा जिसके हाथ में जो आया, उसी से मारा। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियोां की तलाश कर रही है।
🚨🚨 ठाणे में बजरंग दल कार्यकर्ता अर्जुन सिंह पर उनके मोबाइल शॉप के अंदर 20–30 लोगों की भीड़ ने हमला किया।
जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह की क्रिसमस से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह घटना हुई।
बताया गया कि पहले चार लोग मोबाइल से जुड़ी बात कहकर दुकान में घुसे। कुछ ही देर… pic.twitter.com/kO1TQaBlUU
— Mr. Tiwari 🇮🇳 (@Mrtiwari) December 27, 2025
पढ़ें :- क्रिसमस से पहले असम में तोड़फोड़ करने वाले VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता गिरफ्तार
बता दे कि बजरंग दल के कार्यकर्ता अर्जुन सिंट की ठाणे में मोबाइल की दुकान है। उन्होने क्रिसमस पर एक आपत्तिजनक स्टेटस लगाया था। अर्जुन सिंह ने बताया कि पहले चार लोग मोबाइल से जुड़ी बात कहकर दुकान में आ गए। कुछ ही देर में बाकी लोग जबरन अंदर आए और घूंसे, लात, चप्पल, जूते, बाल्टी और ड्रम से बेरहमी से पीटा। इस दौरान अर्जुन को समझ ही नहीं आ रहा था कि कौन कहां से उन पर हमला कर रहा है। अर्जुन सिंह की जमकर पिटाई करने के बाद हमलावर चेतावनी देते हुए नजर आए और फिर चले गए। अर्जुन पर हमले की ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।