1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. कांटों की सेज, सीने पर कलश और नौ दिन की तपस्या… रामगढ़ में रूपा देवी की नवरात्र में अनोखी साधना

कांटों की सेज, सीने पर कलश और नौ दिन की तपस्या… रामगढ़ में रूपा देवी की नवरात्र में अनोखी साधना

झारखंड के रामगढ़ में नवरात्र के पावन अवसर पर आस्था और साधना की एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली। यहां देवी मां की आराधना के लिए रूपा देवी ने कठिन साधना का संकल्प लिया। उन्होंने कांटों की सेज पर लेटकर और सीने पर कलश रखकर लगातार नौ दिनों तक तपस्या की।

By Sushil Sah 
Updated Date

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ में नवरात्र के पावन अवसर पर आस्था और साधना की एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली। यहां देवी मां की आराधना के लिए रूपा देवी ने कठिन साधना का संकल्प लिया। उन्होंने कांटों की सेज पर लेटकर और सीने पर कलश रखकर लगातार नौ दिनों तक तपस्या की।

पढ़ें :- राजपाल यादव ने नवरात्रि पर उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा, बोले- 'तीन बेटियों का पिता होने के नाते होती है चिंता'

ऐसा बताया जा रहा है कि नवरात्र के दौरान विशेष धार्मिक अनुष्ठान के तहत रूपा देवी ने यह साधना शुरू की। कांटों से बनी सेज पर लेटकर उन्होंने अपने सीने पर कलश स्थापित किया और पूरे नौ दिनों तक देवी की आराधना में लीन रहीं। श्रद्धालुओं की भीड़ इस दौरान उन्हें देखने और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचती रही।

इस अद्भूत और अनोखी साधना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने इसे आस्था, भक्ति और संकल्प का एक जीता जागता उदाहरण बताया। वहीं, ऐसी कठिन साधना के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतना जरूरी माना जाता है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में नवरात्र के दौरान श्रद्धालु अपनी-अपनी परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार देवी की उपासना और पूजा करते हैं। रामगढ़ में रूपा देवी की यह साधना भी स्थानीय स्तर पर चर्चा के विषय का महत्वपूर्ण केन्द्र बना हुआ है।

पढ़ें :- Navratri 2026 : आज से शारदीय नवरात्र शुरू ,पहले दिन मां शैलपुत्री को क्या चढ़ाएं ये भोग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...