1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सपा नेता बैजू यादव के नेतृत्व में निकाला कैंडल जुलूस,लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सपा नेता बैजू यादव के नेतृत्व में निकाला कैंडल जुलूस,लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सपा नेता बैजू यादव के नेतृत्व में निकाला कैंडल जुलूस,लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सपा नेता बैजू यादव ने गहरा शोक प्रकट करते हुए सोनौली के श्री राम जानकी चौराहे से नो मैस लैंड तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कैंडल जुलूस निकाला और इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय के दिल में है। यह ऐसा दुःख है जिसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।”

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

सपा नेता बैजू यादव ने भारत सरकार से इस हमले में शामिल आतंकियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, “बेगुनाह और मासूम लोगों की जान लेने वाले इन आतंकियों को शीघ्र ही ऐसा सबक सिखाया जाना चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी देश के नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।”

उन्होंने कहा कि पूरा देश शहीदों और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और ऐसे समय में एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है, और लोग सरकार से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

इस मौके पर मुख्य रूप से बैजू यादव,श्रीनिवास जायसवाल,राजकुमार नायक, राहुल मद्धेशिया,व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनौली बबलू सिंह,नीरज गुप्ता,प्रवीण मद्धेशिया,सागर जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...