बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें पोर्न के ऊपर एक फिल्म बनानी चाहिए। अपनी बेबाक बातों के लिए चर्चा में रहने वाले दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हमारे बारह' को लेकर ख़बरों में बने हुए हैं।
Annu Kapoor News: बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें पोर्न के ऊपर एक फिल्म बनानी चाहिए। अपनी बेबाक बातों के लिए चर्चा में रहने वाले दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हमारे बारह’ को लेकर ख़बरों में बने हुए हैं।
कहानी और भूमिकाओं के चलते फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी। बीते दिनों अदालत ने इस पर पाबंदी लगा दी थी, मगर अब कुछ परिवर्तनों के साथ इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें अन्नू कपूर भी मौजूद थे।
अन्नू कपूर ने यहां मीडिया के साथ चर्चा में कहा कि हमें लगता है कि हमें पोर्न के ऊपर एक फिल्म बनानी चाहिए। जब मीडिया में बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि सनी लियोनी इस फिल्म के लिए सही एक्ट्रेस रहेंगी तो अन्नू कपूर ने अपनी बात आगे बढ़ाई और कहा, “नहीं-नहीं… सुनिए। आप यह देखो कि कितने रहमदिल हैं भारतवासी… कितने रहमदिल हैं कि बहन सनी लियोनी को भी स्वीकार कर लिया।”
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं
सोशल मीडिया पर अब अन्नू कपूर का यह बयान जमकर वायरल हो रहा है। बात करें अन्नू कपूर की आगामी फिल्म के बारे में तो अश्विनी कलेसकर, पार्थ समाथान, मनोज जोशी और पारितोश त्रिपाठी स्टारर यह फिल्म रिलीज से पहले ही IMDb पर 10 में से 7 की रेटिंग पा चुकी है। कमल चंद्रा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक ऐसी औरत की कहानी सुनाती है जो जोखिमपूर्ण प्रेग्नेंसी से गुजर रही है। यह औरत अदालत में जाती है जिससे कोर्ट से स्वेच्छित गर्भपात की इजाजत ले सके। यहां से होती है शुरुआत एक ऐसी कहानी की जो सोचने पर मजबूर कर देती है।